scriptमौत कर रही थी उसका इंतजार…जानिए कैसे | Waiting for her to die know how | Patrika News

मौत कर रही थी उसका इंतजार…जानिए कैसे

locationबूंदीPublished: Jan 25, 2018 10:47:50 pm

Submitted by:

Devendra

खेत पर कृषि कार्य के लिए मोटर चलाने गए एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई, हादसे में परिवार सहित पूरे गांव को गमगीन कर दिया

Waiting for her to die know how

action

अलोद. दबलाना थाना क्षेत्र के कचनारिया गांव में गुरुवार सुबह कृषि कार्य के लिए मोटर चलाते समय करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कचनारिया निवासी प्रहलाद सिंह गुरुवार को खेत पर कृषि कार्य के लिए गया था।
वहां पर फसल में सिंचाई के लिए पानी की आवश्यकता थी। इसी के चलते वह पानी के लिए मोटर चलाने लगा। इसी दौरानउसके करंट लगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल लेकर आई। यहां पर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत
अलोद. दबलाना थाना क्षेत्र के धोवड़ा गांव के पास बुधवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार खाटरा का बाड़ा निवासी रामधन गुर्जर खेत से नीलगाय को भगाते हुए सडक़ पर आ गया। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। वहां से निकल रहे राहगीरों ने पुलिस व एम्बुलेेस को सूचना दी। सूचना पर मौक पर एम्बुलेेस पर पहुंची।
उसे घायलावस्था में 108 एम्बुलेंस की सहायता से हिंडोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे। यहां पर मौत होन की जानकारी मिलने पर परिजन रोने लगे। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश मेंजुट गईहै। मामला भी दर्ज कर लिया गया है।
कुएं में गिरने से किसान घायल
भण्डेडा. मूंडली गांव में गुरुवार को कुएं में मोटर उतारते समय गिरने से एक किसान घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार मूंडली गांव निवासी किसान मदनलाल गुर्जर परिजनों के साथ कुएं में पानी की मोटर उतार रहा था। इसी दौरान उसका एक पैर रस्सी में फंस गया और अचानक संतुलन बिगडऩे से मदनलाल 60 फीट गहरे कुएं में गिरने से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए बूंदी ले गए, जहां हालत गम्भीर होने पर उसे कोटा रैफर कर दिया गया। वहां पर उसका उपचार किया जा रहा है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो