scriptGayatri mahayagya – वातावरण को शुद्ध करने जिले में एक हजार परिवार घरों पर एक साथ देंगे यज्ञ में आहुति | 1000 families in district will offer sacrifices in the Yajna together | Patrika News

Gayatri mahayagya – वातावरण को शुद्ध करने जिले में एक हजार परिवार घरों पर एक साथ देंगे यज्ञ में आहुति

locationबुरहानपुरPublished: May 28, 2020 11:56:24 am

Submitted by:

tarunendra chauhan

देश की आवोहवा को शुद्ध करने देशभर में होगा गायत्री महायज्ञकोरोना निवारण के लिए 80 देशों में एक साथ गायत्री परिवार के लोग करेंगे गायत्री महायज्ञ यज्ञ से एक माह तक के लिए सैनिटाइज हो जाता है घर का वातावरण

Gayatri mahayagya

गायत्री यज्ञ करते हुए।

बुरहानपुर. देशभर में एक साथ एक ही समय में गायत्री महायज्ञ होगा। अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा 31 मई गायत्री जयंती पर संपूर्ण देश सहित 80 देशों में घरों में ग्रह गायत्री महायज्ञ संपन्न किया जाएगा। महायज्ञ के माध्यम से देश में आए कोरोना वायरस के आफत संकट के निवारण के लिए विशेष मंत्रों की औषधियुक्त हवन सामग्री से आहुति दी जाएगी। ऑनलाइन यज्ञ, मोबाइल पंडित आदि के माध्यम से परिवार अपने-अपने घरों पर सुबह 9 से 12 बजे के बीच गायत्री महायज्ञ संपन्न करेंगे।

गायत्री परिवार के बसंत मोंढे ने बताया की वैज्ञानिक प्रयोगों द्वारा ये पाया गया है कि जिस घर में औषधीय हवन सामग्री व गाय के घी से विशेष वैदिक मंत्रों पर आहुतियों के साथ यज्ञ होता है उस घर के सारे हानिकारक जीवाणु और विषाणु खत्म हो जाते हैं और घर का सारा वातावरण एक माह के लिए सैनिटाइज हो जाता है। गायत्री परिवार के राजेन्द्र शाह ने बताया कि इस महायज्ञ में कोरोना की महामारी के निवारण के लिए औषधीय सामग्री का अनूठा यज्ञ भी होगा। यह यज्ञ देश में करीब दस लाख घरों में तथा बुरहानपुर जिले में एक हजार घरों में एक साथ एक ही समय पर होगा। जिले में इस यज्ञ के निमित्त 18 से 31 मई तक गायत्री परिवार द्वारा 250 घरों में नियमित 12 घंटे की गायत्री मंत्र की अखंड सामूहिक साधना चल रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो