scriptगुजरात से 20 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार | 20 thousand reward accused arrested from Gujarat | Patrika News

गुजरात से 20 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

locationबुरहानपुरPublished: Apr 15, 2022 11:02:28 pm

Submitted by:

Amiruddin Ahmad

– पुलिस से छुप कर काट रहा था फरारी- एसपी की विशेष टीम की कार्रवाई

20 thousand reward accused arrested from Gujarat

20 thousand reward accused arrested from Gujarat

बुरहानपुर. गुजरात के पोरबंदर में छुपकर फरारी काट रहे 20 हजार के इनामी आरोपी को एसपी की विशेष टीम ने गिरफ्तार किया। पिछले वर्ष हुई चांदनी-बोरसल रोड़ पर हुई डकैती में आरोपी शामिल था। पुलिस थाने के अंदर आरोपी पर हत्या का प्रयास, डकैती, डकैती की योजना, अवैध हथियार रखने, शासकीय सेवक पर हमला जैसे गंभीर अपराध दर्ज है।
एसपी राहुल कुमार लोढा ने बताया कि लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटियों की धरपकड़ के लिए थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। वारंटियों को गिरफ़्तार करने हेतु विशेष टीमें बनाकर अन्य राज्यों में भेजी जा रही है। पिछले वर्ष चांदनी-बोरसल रोड़ पर हुई डकैती में शामिल रहे कुख्यात आरोपी नुरिया उर्फ नुरिया पिता गीना 24 साल वर्षीय निवासी चिडियापानी नेपानगर को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली। पुलिस की सायबर टीम द्वारा नूरिया को लेकर लगातार टेक्निकल मॉनिटरिंग की जा रही थी। न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी किया गया था। डी.आई.जी. एवं पुलिस अधीक्षक द्वार कुल 20000 का इनाम घोषित किया गया था।
इन धाराओं में दर्ज है अपराध
आरोपी नूरिया पर नेपानगर सहित अन्य पुलिस थानों में भी कई मामलों में अपराध दर्ज है। धारा 395, 399,402,25ए ,27 आम्र्स एक्ट, 399,402, धारा 147,148,149,336,353,307,333 में फरार था। नूरिया की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा एक विशेष टीम बनाई गयी थी। टीम ने सायबर सेल की मदद से गुजरात राज्य के पोरबंदर शहर से गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में एसआइ जयपाल सिंह राठौर, अजेश जायसवाल, नितेश विसे, आनंद एवं सायबर एक्सपर्ट दुर्गेश पटेल की सराहनीय भूमिका रही। 20 हजार का इनामी आरोपी पकड़े जाने पर पुलिस टीम को पुरस्कार मिलेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो