scriptविक्षिप्त महिला के साथ बलात्कार करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार | An accused who raped a deranged woman arrested | Patrika News

विक्षिप्त महिला के साथ बलात्कार करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

locationबुरहानपुरPublished: Feb 28, 2021 12:00:28 am

Submitted by:

Amiruddin Ahmad

– एसपी ने किया गांव का दौरा

One accused of raping a deranged woman arrested, second roundup

An accused who raped a deranged woman arrested


बुरहानपुर/ देड़तलाइ. गांव में विक्षिप्त महिला द्वारा बेटे को जन्म देने के बाद पुलिस ने महिला के साथ बलात्कार करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।जबकि संदेह के आधार पर दूसरे युवक को राउंडअप कर पूछताछ की जा रही है। आरोपी ने लॉकडाउन के समय विक्षिप्त महिला के साथ संबंध बनाने की बात को स्वीकार किया है। पुलिस ने धारा 376 का मामला दर्ज कर अन्य आरोपियों की भी जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि विक्षिप्त महिला के साथ लॉकडाउन के समय ही आरोपी बकलू पिता राम्या 37 वर्षीय ने अपनी हवस का शिकार बनाया था। जबकि घटना में शामिल अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है। संदेह के आधार पर एक युवक को भी राउंडअप किया गया है। महिला के साथ पूर्व में हुई घटनाओं की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
देड़तलाई पहुंचे एसपी
शनिवार दोपहर 2 बजे एसपी देड़तलाई पुलिस चौकी पहुंचे। चौकी प्रभारी जयपालसिंह राठौर ने विक्षिप्त महिला के संबंध में जानकारी जुटाई और आरोपी के पुराने अपराध को लेकर चर्चा की। अपराधि में शामिल अन्य लोगों की भी जल्द तलाश कर प्रकरण में शामिल करने के निर्देश दिए।पुलिस के अनुसार आरोपी युवक ने शराब के नशे में भी लॉकडाउन के समय महिला के कई बार संबंध बनाए थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो