- हादसा
बुरहानपुर
Published: April 17, 2022 09:36:35 pm
- रोड पर नहीं थम रहे हादसे
- खेत से मजदूरी कर वापस लौट रही महिलाओं से भरा ऐेपे पलटा
- देवरी फाटे के पास हादसा
बुरहानपुर. सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, लगातार हादसे होने से लोगों की जान पर बन आ रही है। कही तो काल के गाल में समा रहे हैं। रविवार को फिर बड़ा हादसा हुआ। मजदूरी कर घर लौट रही महिलाओं से भरा ऐपे वाहन पलट गया, इस हादसे में 11 महिलाएं घायल हो गई। घटना के बाद सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कपास के खेत से मजदूरी कर वापस लौट रही महिलाओं से भरा ऐपे अनियंत्रित होकर देवरी फाटे के पास पलट गया। वाहन में सवार 11 महिलाएं घायल हो गईं। ऐपे पलटने के बाद राहगीरों की मदद से घायलों को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल रवाना किया गया। घटना रविवार शाम 4 बजे की है।
ग्रामीण जाकिर सरदार ने बताया कि ग्राम तांदली सारोली की महिलाएं शनिवार को ग्राम डवाली कपास के खेत में कपास चुनने का काम करने गई थी। शाम 4 बजे काम खत्म होने के बाद महिलाएं ऐपे में बैठकर अपने घर की तरफ लौट रही थी। देवरी फाटे के पास ऐपे अनियंत्रित होकर रोड किनारे पलट गया। ऐपे में सवार बेगम पति अहमद, हसीना पति आरिफ, सामा पति फकीरा, नूरजहां शाहबाज, सुगरा सुपडू, सुपरी रमजान, जैनूर बालदार, नूरा पति मकसूद, निर्मला बाई पति किसन, सईदा पति रमजान सहित अन्य महिलाएं शामिल है। हादसे की सूचना मिलते ही महिलाएं के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंचे। हादसे के बाद पुलिस ने घायल महिलाओं के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
मल्टीमीडिया
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें