scriptजीत के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही भाजपा-कांग्रेस | Assembly elections-2018 in burhanpur | Patrika News

जीत के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही भाजपा-कांग्रेस

locationबुरहानपुरPublished: Sep 03, 2018 01:31:45 am

विधानसभा चुनाव को लेकर दोनों प्रमुख राजनीतिक दल पोलिंग बूथ मैनेजमेंट में जुटे हुए हैं।

Assembly elections-2018 in burhanpur

Assembly elections-2018 in burhanpur

बुरहानपुर. विधानसभा चुनाव को लेकर दोनों प्रमुख राजनीतिक दल पोलिंग बूथ मैनेजमेंट में जुटे हुए हैं। कांग्रेस ने इस बार उन बूथों पर विशेष ध्यान देने की रणनीति बनाई है जहां पर पिछले विधानसभा में कम वोट मिले। कांग्रेसी नेता इन क्षेत्रों में संपर्क अभियान भी चलाए हुए है। वहीं भाजपा ने पोलिंग बूथ को लेकर खासी रणनीति बनाई। इसमें पन्ना लेवल तक कार्यकर्ताओं को जोड़ा है। वर्तमान में दोनों ही पार्टियां बूथ पर मजबूती का दावा कर जीत के प्रति आश्वस्त है।
भाजपा की स्थिति-
भाजपा पिछले विधानसभा चुनाव से कईअधिक आत्मविश्वास से भरी इस चुनाव में दिख रही है। इस बार तो पिछले चुनाव में जिन बूथों पर कम वोट मिले थे, उसे भी चिन्हित कर तैयारी की है। पार्टी की और से कमजोर पोलिंग बूथ पर प्रतिदिन गतिविधियां कर वहां के मतदाताओं से सम्पर्क किया जा रहा है। लेकिन गुटबाजी भी कही न कही पार्टी के लिए सिरदर्द बनी है, हालांकि भाजपा पदाधिकारियों ने इस बात से साफ इनकार किया है।
कांग्रेस की स्थिति-
पिछले 10 वर्षो से निरंतर हार का सामना कर रही कांग्रेस ने इस बार जमीनी स्तर पर काम शुरू किया है। पहली बार उन बूथों पर जोर दे रहे हैं जहां पिछले विधानसभा में कांग्रेस बड़े अंतर से हारी थी। इस बार कांग्रेस की खास बात यह हैकि चुनाव से पहले कईबड़े नेता आकर दौरा कर गए। जिले की दोनों विधानसभा पार्टी नेताओं के बीच गुटबाजी भी हावी है।
इन समस्याओं का नहीं निकला हल
रोजगार- जिले में युवाओं को रोजगार देने वाले कोई खास काम नहीं हुए। नए उद्योग की स्थापना नहीं हुई। रोजगार की तलाश में युवा दूसरे शहर में जाने को मजबूर है।
केला फसल – जिला केले की फसल के लिए मशहूर है। लेकिन अब तक केला आधारित उद्योग के लिए कोईप्रयास नहीं हुए।
स्वास्थ्य सुविधा- जिले में स्वास्थ्य सुविधा की स्थिति चिंताजनक है। यहां जिला अस्पताल होने के बावजूद भी चिकित्सक हैन संसाधन है।
जल समस्या- जल समस्या का कोईस्थाईहल नहीं निकल सका। अब तक लोग जल समस्या से जूझरहे हैं।
इनका कहना
हर बूथ पर कर रहे हैं कार्य
पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान जिस.जिस मतदान केंद्र पर हम कमजोर रहे है वहां बूथ मैनेजमेंट का कार्य किया जा रहा है। मंडलम, सेक्टर के बाद बूथ कमेटी बनाई है जो हर वर्ग के लोगों को पार्टी से जोडऩे का कार्य कर रही है।
अजय रघुवंशी, कांग्रेस अध्यक्ष
हम पन्ना लेवल तक मजबूत
भाजपा संगठन लगातार पोलिंग बूथ मैनेजमेंट पर कार्य करता है। प्रत्येक बूथ को ए, बी, सी, डी ग्रेड में विभक्त किया है और उसी अनुसार कार्य कर रहे हैं। हम वोटर लिस्टके पन्ना लेवल पर काम कर रहे हैं। पिछले चुनाव में जहां कमजोर थे, वहां स्थिति बहुत सुधरी है।
ज्ञानेश्वर पाटिल, वरिष्ठ भाजपा नेता
2013 में ऐसे बूथ जहां भाजपा को अधिक वोट मिले
बूथ अर्चना चिटनीस, भाजपा
192 734
222 687
268 682
70 666
107 669
————————————————–
बुरहानपुर कांग्रेस को मिले सबसे ज्यादा वोट
बूथ अजय रघुवंशी, कांग्रेस
145 679
130 646
27 642
246 630
149 623
कुल वोट
अर्चना चिटनीस : 1034486
अजय रघुवंशी : 81128
————————————————–
नेपानगर भाजपा को मिले सबसे ज्यादा वोट
बूथ राजेंद्र दादू, भाजपा
82 799
81 759
21 723
77 698
223 690
नेपानगर कांग्रेस को मिले सबसे ज्यादा वोट
बूथ रामकिशन पटेल, कांग्रेस
168 785
88 627
92 614
239 615
29 591

कुल वोट
राजेंद्र दादू : 87224
रामकिशन पटेल : 65046
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो