scriptVIDEO : लूट के अरोपियों को पकडऩे गए पुलिस दल पर तीर गोफन से हमला | Attack on the police team that went to catch the accused of robbery wi | Patrika News

VIDEO : लूट के अरोपियों को पकडऩे गए पुलिस दल पर तीर गोफन से हमला

locationबुरहानपुरPublished: Sep 13, 2021 11:38:29 am

Submitted by:

ranjeet pardeshi

– पुलिस अफसर सहित दो जवान घायल- नेपानगर थाना के चिडिय़ापानी गांव की घटना

Attack on the police team that went to catch the accused of robbery with an arrow sling

Attack on the police team that went to catch the accused of robbery with an arrow sling

बुरहानपुर. पुलिस पर फिर तीर गोफन और पथराव से हमले की वारदात हुई है। लेकिन इस बार मामला अतिक्रमण कार्रवाई का नहीं बल्कि लूट के बदमाशों की गिरफ्तार के समय का है। पूरी वारदात रविवार देर रात की है। हमले में पुलिस अफसर सहित दो पुलिस आरक्षक घायल हुए हैं। जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है।
बता दे कि एक माह पूर्व नेपानगर चांदनी रोड पर लूट की वारदात हुई थी। पुलिस ने इस मामले में कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन दो इसमें फरार चल रहे थे। पुलिस को खबर मिली की आरोपी चिडिय़ापानी में है। रात में पुलिस अफसर एपी सिंग सहित चार पांच जवानों की टीम बनाकर चिडिय़ापानी में रवाना किया गया। जहां आरोपी को लाते समय 30-40 लोगों ने हमला तीर गोफन और पत्थर से हमला कर दिया। यह अपनी जान बचाते हुए यहां से निकल गए। इसमें एपी सिंग को तीर गोफन लगा है। जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती किया गया।
यह बताई घटना की जानकारी
एपी सिंग ने बताया कि एक माह पहले नेपानगर रोड पर लूट हुई थी।
आरोपी की तलाश में चिडिय़ापानी गए हुए थे। रात 11.30 बजे चार पांच लोगों की टीम बनाकर रवाना हुए। रात में ही राउंड अप कर लिया था। घर वालों को समझाइश दी की इनक खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध है इन्हें हम लेकर जा रहे हैं। अचानक 30-40 लोग एकत्रित हो गए और तीर गोफन और पत्थर से हमला करने लगे। अफरा तफरी मच गई तो हम चार पांच लोग थे, तीन को चोट आई। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में केस दर्ज किया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो