scriptअचानक बदला मौसम, बारिश से भिगा शहर | Barish se bheega shahar | Patrika News

अचानक बदला मौसम, बारिश से भिगा शहर

locationबुरहानपुरPublished: Oct 19, 2019 12:04:39 pm

Submitted by:

ranjeet pardeshi

– अचानक बदला मौसम

जयपुर में छाये बादल

मौसम में आयी हल्की हल्की सर्दी

बुरहानपुर. मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। शुक्रवार को जहां सुबह से ही आसमान पर बादल छाए रहे, वहीं दोपहर में करीब १० मिनट तक बारिश होने से शहर की सड़के पानी से तर हो गई। शाम से लेकर रात तक ठंड का एहसास होता रहा। अचानक मौसम बदला तो पूरे दिन बादल छाए रहने से लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर देखा जाएगा।
बारिश का मौसम खत्म होने के बाद अचानक मौसम का मिजाज बदलने से लोग समझ नहीं पा रहे हैं। दिनभर बादल छाने के बाद तापमान में दो डिग्री गिरावट आ गई। रात के तापमान में भी कमी होने से ठंड का एहसास हो रहा था। शुक्रवार दोपहर दो बजे अचानक बारिश शुरु होने से शहर की सड़के पानी से भीग गई। मोहम्मदपुरा, सिंधीबस्ती, शनवारा, जयस्तंभ सहित आसपास के क्षेत्रों में करीब २० मिनट तक रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा। इस बार जिले में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। जिले में 1 जून से अब तक औसत 1215.4 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है। बुरहानपुर तहसील में 1191.5 मिमी, नेपानगर में 116 3.0 तथा खकनार में 1291.6 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है। जबकि गत वर्ष इसी अवधि में 8 28.3 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई थी। जिसमें बुरहानपुर तहसील में 735.7, नेपानगर में 1026 .0 तथा खकनार में 723.1 मिमी वर्षा हुई थी।
अस्पताल में बड़ी मरीजों की संख्या
मौसम में बदलाव के चलते इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर होने लगा है। दो से तीन दिनों से अस्पताल में सर्दी, खासी और बुखार से पीडि़त मरीजों की संख्या भी इजाफा हो गया है। जनरल ओपीडी पर दवाई पर्ची बनाने से लेकर दवाई खिड़की तक लोगों की भीड़ देखी जा रही है। अचानक मौसम में बदलाव होने से इसका असर फसलों पर भी हो सकता है। कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर अजीत तिवारी ने बताया कि अगर बारिश तेज होती है तो खेतों में लगी सोयाबीन की फसल पर असर हो जाता है। जिले में तैयार हुई फसलों अब कटाई के अंतिम समय पर चल रही है। आसमान पर बदली छाए रहने का कोई असर नहीं होगाा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो