ऐसे बढ़े केले के भाव
दो माह पहले केले के भाव 400 से 900 रुपए तक थे। चैत्र नवरात्र से भाव ने तेजी पकड़ी और रमजान में 1500 रु. तक केला बिका। पिछले सप्ताह भाव 2 हजार से 2200 के करीब रहे और गुरुवार को अचानक भाव 2700 रुपए क्विंटल केला बिका।
72 ट्रकों में निर्यात हो रहा केला
बुरहानपुर से रोजाना करीब 1 हजार टन केला उत्तर भारत में जा रहा है। इसमें दिल्ली, हरियाणा, पंजाब में निर्यात किया जा रहा है। पहले 180 ट्रक केला अन्य प्रदेशों में भेजा जा रहा है। अब 72 गाड़ी माल बाहर जा रहा है।

भाव बढ़ने का कारण
केला व्यापारी रिंकु टांक बताते हैं कि आंध्रप्रदेश और महाराष्ट्र में केले की आवक घटी है। महाराष्ट्र में आंधी से केला फसल पर असर हुआ है। इसलिए बुरहानपुर के केले की पूछपरख ज्यादा बढ़ गई है। 2700 रुपए तक भाव कई साल बाद पहुंचे हैं।
केले पर प्राकृतिक मार ज्यादा
प्रगतिशील किसान संगठन के संरक्षक शिवकुमार सिंह कुशवाह का कहना है कि प्राकृतिक मार से किसान परेशान है। कभी आंधी तो कभी तेज धूप से केला फसल झुलस रही है। किसानों को बेहतर केले के दाम मिलना चाहिए। अभी भाव अधिक मिल रहे हैं।
