scriptऐसा हमला किया कि पेट की अंतडिय़ां निकाल दीं बाहर | Burhanpur attack case | Patrika News

ऐसा हमला किया कि पेट की अंतडिय़ां निकाल दीं बाहर

locationबुरहानपुरPublished: Dec 12, 2019 06:04:08 pm

Submitted by:

deepak deewan

पेट की अंतडिय़ां बाहर निकाल दीं

Burhanpur attack case

Burhanpur attack case

बुरहानपुर.
जंगलों में प्राय: जानवर हिंसक हो जाते हैं और लोगों पर हमला भी कर देते हैं। जंगली जानवरों के हमले से कई लोग घायल होते हैं और कुछ लोगों की जानें भी गई हैं। जंगली जानवर आमतौर पर जंगल से गुजरनेवाले लोगों पर घात लगाकर हमला करते हैं पर पास के एक गांव में अजीब वाकया हुआ।
यहां एक जंगली भैंस अचानक एक खेत में आ गई। उसे भगाने की कोशिश की तो वह हिंसक उठी। भैंस ने किसान पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। भैंस के हमले से घायल किसान अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है।
खेत में काम कर रहे हैं किसान पर जंगली भैंसे ने किया हमला
जानकारी के अनुसार एक किसान अपने खेत में जरूरी काम निपटा रहा था। तभी वहां एक जंगली भैंस आ गई। उसने किसान पर हमला कर दिया। भैंस ने अपने सींग किसान के पेट में गड़ा दिए। किसान के पेट पर भैंस का सींग लगने से उसकी अंतडिय़ा बाहर आ गईं। पुलिस ने बताया कि किसान की हालत गंभीर होने से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो