scriptमैनेजर पर किया हमला, चाकू और बंदूक की नोक पर बैंक से लाखों की लूट | Burhanpur Bank Loot - Bank Of India Robbery Case | Patrika News

मैनेजर पर किया हमला, चाकू और बंदूक की नोक पर बैंक से लाखों की लूट

locationबुरहानपुरPublished: Oct 09, 2019 08:20:50 pm

Submitted by:

dharmendra diwan

चाकू और बंदूक की नोक पर बैंक से लाखों की लूट, बुरहानपुर के बोदरली की बैंक ऑफ इंडिया में 4 बजे हुई घटना

Burhanpur Bank Loot

Burhanpur Bank Loot

बुरहानपुर. जिला मुख्यालय से 15 किमी दूर बोदरली में बैंक ऑफ इंडिया में लूट का मामला सामने आया है। यहां शाम करीब साढ़े चार बजे बैंक के भीतर 4 हथियार बंद युवक पहुंचे और उन्होंने सीधे बैंक मैंनेजर पाटीदार पर हमला कर दिया। चाकू से हमला कर बदमाशों ने ताबडतोड शटर बंद कर दिया और केश काउंटर पर चले गए। अपने साथ लाए बैग में रूपयों को भरा। कोई कुछ समझ पाता इससे पहले ही सभी आरोपी फरार हो गए।
एसपी अजयसिंह के मुताबिक घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर भेजा है। शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को लूट की घटना की जांच पडताल में लगा दिया है। फिलहाल जो जानकारी मिल रही है इसके मुताबिक 4 लोगों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। बैंक से कितने रूपयों को लूटा कर ले जाया गया है इसकी जानकारी अभी कंफर्म नहीं है। लेकिन ये राशि लाखों रूपयों में हो सकती है। बताया जा रहा है कि लुटेरे कम से कम 15 लाख रुपए लूट कर ले गए हैं। घटना के बाद जिले की चारों सीमाओं पर नाकाबंदी कर दी है। घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। वहीं पूरे जिले की पुलिस भी हरकत में आ गई है।

Burhanpur Bank Loot
IMAGE CREDIT: patrika
महाराष्ट्र बार्डर सील, 4 आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम
बोदरली में स्थित बैंक ऑफ इंडिया में डकैती की घटना तब हुई जब आरटीजीएस कराने के बहाने आए चार बदमाशों ने अंदर प्रवेश किया। उन्होंने चाकू और बंदूक की नोक पर लगभग 1500000 रुपए लूट के ले गए। घटना को अंजाम देने के लिए बदमाशों ने मैनेजर के हाथ पर चाकू से हमला भी किया। घटना के समय बैंक में मैनेजर कैशियर और स्टाफ के तीन अन्य सदस्य मौजूद थे। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश बैंक की शटर नीचे कर बाइक से भाग निकले। ग्रामीणों ने बताया कि यहां से महाराष्ट्र 16 किलोमीटर दूरी पर लगता है जिस और बदमाश भागे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो