script

पुराना किला ढहा, मलबे में दबे कई लोग, घायलों और शवों को पहुंचाया अस्पताल

locationबुरहानपुरPublished: Dec 23, 2019 02:12:20 pm

Submitted by:

deepak deewan

मलबे में दबे कई लोग

Burhanpur Fort Collapsed News

Burhanpur Fort Collapsed News

बुरहानपुर. क्षेत्र में पुरातात्विक महत्व के कई स्थल हैं। यहां-वहां कई पुरानी इमारतें हैं जिनकी ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। देखरेख के अभाव में ऐसी इमारतें जीर्ण-शीर्ण हो रहीं हैं जिससे हादसों की आशंका भी बढ़ जाती है। ऐसी ही एक इमारत से हादसा हुआ है। सैंकड़ों साल पुरानी यह इमारत जर्जर हो चुकी थी जोकि रात में अचानक ढह गई। इमारत का एक हिस्सा ढह गया जिसमें कई लोगों के दब जाने की सूचना है। हादसे में कई लोगों के घायल होने और कुछ लोगों की मौत हो जाने की भी सूचना है।

शाहपुर थाना क्षेत्र में हुआ हादसा
ताजा हादसा शाहपुर थाना क्षेत्र में हुआ है। यह हादसा रविवार देर रात हुआ था। जानकारी के अनुसार छोटे किले का एक हिस्सा ढह गया। क्षेत्र में स्थित इस किले की मीनार गिर गई। देर रात गिरी इस मीनार की चपेट में कई लोग आ गए। रात में मीनार के मलबे में लोग दब गए। इन्हें निकाले जाने का काम तुरंत शुरू किया गया।

प्राचीन दीवार के पास घर बनाकर रह रहे थे ग्रामीण
यह किला करीब 300 साल पुराना है। किले की इस पुरानी दीवार के पास ग्रामीण घर बनाकर रह रहे थे। यह किला राजा अहिर के द्वारा बनवाया गया था। पुलिस ने बताया कि किले की मीनार गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में चार लोग घायल भी हुए हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो