scriptBreaking: देखें दिल दहला देने वाला वीडियो, चलती लिफ्ट में उल्टा फंसा शख्स | burhanpur lift accident today news | Patrika News

Breaking: देखें दिल दहला देने वाला वीडियो, चलती लिफ्ट में उल्टा फंसा शख्स

locationबुरहानपुरPublished: Dec 18, 2018 02:53:11 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

Breaking: देखें दिल दहला देने वाला हादसा, लिफ्ट में चढ़ने के दौरान उल्टा फंसा युवक

lift

lift

बुरहानपुर। जिले में एक शख्स लिफ्ट में फंस गया, जिसे करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। घटना शहर के होटल पंचवटी की है। जहां जैसे ही ये शख्स लिफ्ट में सवार हुआ तो लिफ्ट बुरी फंस गई। लिफ्ट में इंसान के फंसे होने के बारे में पता चलते ही होटल स्टाफ में पूरी तरह से हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी गई। देखें वीडियो….

 

 

जिसके बाद शिकारपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद उसे लिफ्ट से बाहर निकाला।

lift

महाराष्ट्र का रहने वाला है शख्स

लिफ्ट से शख्स को बाहर निकालने में पुलिस को करीब दो घंटे तक मेहनत करनी पड़ी। गंभीर चोट आने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित महाराष्ट्र का रहने वाला है और प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष हमीद काजी के भतीजे की शादी में शरीक होने के लिए बुरहानपुर आया हुआ था।

ट्रेंडिंग वीडियो