50 की उम्र में जीता बॉडी बिल्डिंग में मिस्टर एमपी का खिताब
- पत्नी का मिला भरपूर सहयोग, डाइट का रखती है ध्यान
बुरहानपुर
Published: April 07, 2022 04:15:08 pm
बुरहानपुर. 40 की उम्र के बाद चलने में सांसे फूलना आम समस्या है। लेकिन कोई 50 की उम्र में भी बॉडी बिल्डिंग की प्रतियोगिता में बाजी मार ले, यह बड़ी बात है। यह खिलाड़ी है प्रतापपुरा निवासी प्रशांत धुमाल। भोपाल में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उन्होंने मिस्टर एमपी का खिताब अपने नाम किया।
प्रशांत सेवा सदन स्कूल में खेल शिक्षक है। भोपाल के भोजपाल उत्सव मेले में आयोजित इस स्पर्धा में 250 से अधिक शरीर सौष्ठव के खिलाडिय़ों ने भाग लिया। जिसमें प्रशांत ने मिस्टर एमपी चैम्पियन ऑफ चैम्पियन 2022 का खिताब अपने नाम किया। प्रदर्शन के आधार पर इनका चयन अब मिस्टर यूनिवर्स और मिस्टर इंडिया के लिए भी किया गया है। यह 17वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता थी।
दिनभर 7 घंटे की मेहनत
प्रशांत बताते हैं कि यह प्रतियोगिता जीतने के पीछे प्रतिदिन सात घंटे की मेहनत है। सुबह 2.5 घंटे और शाम को 5 घंटे जिम में वह वर्कआउट करते हैं। इससे बॉडी भी मेंटेन की है। इस उम्र में भी उन्हें किसी तरह की कोई बीमारी नहीं है।
बॉडी बिल्डिंग के शो देखकर हुआ प्रेरित
प्रशांत दसवीं कक्षा तक बहुत दुबले थे। हेल्थ बनाने के लिए अखाड़ा गए, क्योंकि उस समय जिम की फीस महंगी लगती थी। फिर सेवा सदन कॉलेज की जिम में जुड़े। यहां आने वाले सीनियर ने बॉडी बनाने के लिए प्रेरित किया। फिर बॉडी बिल्डिंग शो टीवी पर देखा तो प्रेरणा मिली और जुट गए इस काम में। पहली बार ही 2006-07 में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता था।
परिवार का बहुत सहयोग
50 साल के प्रशांत की इस सफलता के पीछे उनकी पत्नी जो की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता है उनका बहुत सहयोग रहा। वे ही दिनभर उनकी डाइट का पूरा ध्यान रखती है। प्रशांत का एक बेटा है तेजस जो इंदौर में एमबीए की पढ़ाई कर रहा है।
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
मल्टीमीडिया
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें