scriptबुरहानपुर में एक साथ 4 कैबिनेट मंत्री, 3 राज्य मंत्री आएंगे | Burhanpur together with 4 cabinet ministers, 3 state ministers will c | Patrika News

बुरहानपुर में एक साथ 4 कैबिनेट मंत्री, 3 राज्य मंत्री आएंगे

locationबुरहानपुरPublished: Mar 14, 2018 10:18:46 pm

Submitted by:

ranjeet pardeshi

– विभागीय अफसर अलर्ट

 Burhanpur together with 4 cabinet ministers, 3 state ministers will come

Burhanpur together with 4 cabinet ministers, 3 state ministers will come

बुरहानपुर. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान के यहां गुरुवार को आयोजित निजी कार्यक्रम में भाग लेेने के लिए प्रदेश के चार कैबिनेट मंत्री, तीन राज्य मंत्री दौरे पर रहेंगे।एक साथ इतने मंत्री आने से पुलिस और प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। निजी कार्यक्रम के बाद मंत्री अपने संबंधित विभाग में दौरा भी कर सकते हैं।
गृह एवं परिवहन मंत्री
गृह एवं परिवहन विभाग के मंत्री भूपेंद्र सिंह आएंगे। वे गुरुवार शाम 5.43 बजे अमृतसर एक्सप्रेस से बुरहानपुर पहुंचेगे। जिसके बाद वे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व क्षेत्रीय सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात्रि 8 .50 बजे मंगला एक्सप्रेस से भोपाल के लिए रवाना होंगे।
महिला एवं बाल विकास मंत्री
महिला एवं बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनीस 15 मार्च को जिले के प्रवार पर रहेंगी। वे दिनभर कार्यक्रम निपटाने के बाद शाम 7 बजे ग्राम खड़कोद में आयोजित सांसद के निजी कार्यक्रम में स?मलित होने पहुंचेंगे। रात्रि 9.30 बजे मालवीय वार्ड स्थित भावसार मंगल भवन में भावसार समाज द्वारा आयोजित सत्संग में भाग लेगी।
स्वास्थ्य मंत्री
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री रूस्तम सिंह शाम 6 .20 बजे कुशीनगर एक्सप्रेस से बुरहानपुर पहुंचेंगे। स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। रात्रि 8 .50 बजे मंगला एक्सप्रेस से बुरहानपुर से भोपाल के लिए निकलेंगे। तकनीकी शिक्षा कौशल विकास राज्य मंत्री दीपक जोशी शाम 5 बजे बुरहानपुर पहुेंगे। वन विकास निगम के उपाध्यक्ष राममोहन सिंह बघेल दोपहर १ बजे बुरहानपुर आएंगे।
राज्य मंत्री दर्जाप्राप्त भुजबल आएंगे
राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के उपाध्यक्ष व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त भुजबल सिंह अहिरवार बुरहानपुर आएंगे।वे दोपहर 1 बजे बुरहानपुर पहुंचेंगे। वे 17 मार्च को सुबह १० बजे बुरहानपुर से हरदा के लिए रवाना होंगे।
राज्य महिला आयोग की सदस्य उईके आएगी
राज्य महिला आयोग की सदस्य राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त गंगा उईके 15 मार्च को बुरहानपुर आएगी।शाम 4 बजे जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करेंगी। उईके रात्रि सर्किट हाउस में विश्राम करेंगी। बुरहानपुर से 16 मार्च सुबह 10 बजे बैतूल के लिए रवाना होंगी।
मंत्री जयभान सिंह पवैया आएंगे
उच्च शिक्षा एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री जयभान सिंह पवैया शासकीय हेलीकाप्टर से दोपहर 2.30 बजे शहर आएंगे। जिसके बाद वे स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और 4.30 बजे हेलीकाप्टर से भोपाल के लिए रवाना होंगे।
राज्य कृषक आयोग के अध्यक्ष भी आएंगे। राज्य कृषक आयोग के अध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार गुरुवार को जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे शाम 4 बजे वाहन से शहर आएंगे। इसके बाद वे मत्स्य उत्पादन तकनीक का अवलोकन करेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो