scriptपार्षद और पति पर पुलिस ने किया केस दर्ज, कल देंगे गिरफ्तारी | Case registered against nagar nigam Parshad Husband in Burhanpur | Patrika News

पार्षद और पति पर पुलिस ने किया केस दर्ज, कल देंगे गिरफ्तारी

locationबुरहानपुरPublished: Jun 23, 2019 10:16:39 pm

बुरहानपुर. पिछले सप्ताहभर से चल रही नगर निगम की अवैध नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई में बाधा डालने पर सिंधीपुरा की महिला पार्षद निरूपमा गांजेवाला और उनके पति विजय शाह गांजेवाला पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस घटना के बाद पार्षद पति ने कहा कि गलत तरीके से यह कार्रवाई की गई। वे इसके लिए अग्रिम जमानत नहीं लगाएंगे, बल्कि सोमवार को नगर निगम कार्यालय जाकर पुलिस को गिरफ्तारी देंगे। जिले में इस तरह की यह पहली कार्रवाई है। नगर निगम की ओर से जल संकट को देखते हुए अवैध कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है। शनिवार शाम 6 बजे नल कनेक्शन काटने के समय निगम के इंजीनियर और पार्षद पति विजय शाह गांजेवाला के बीच जमकर बहस चली। इसके बाद रात 11 बजे निगम के सहायक यंत्री विशाल मोहे की शिकायत पर गणपति थाना पुलिस ने पार्षद और उनके पति पर शासकीय कार्य में बाधा डालने पर धारा 353, 294, 506, 34 के तहत केस दर्ज किया। मामले के बाद पुलिस दोनों की गिरफ्तारी करेंगी। गणपति थाना टीआई का कहना है कि घर पर गए थे, लेकिन यहां ताला लगा हुआ मिला, जल्द गिरफ्तारी कर लेंगे।
इसलिए दर्ज हुआ मामलाटीआई सीएस उईके ने बताया कि निगम अवैध कनेक्शन काटने की कार्रवाई कर रही थी। दाऊदपुरा से सिंधीपुरा रोड पर कार्रवाई करते समय एक मस्जिद में कनेक्शन की पाइपलाइन भी थी, जिसे निगम काटकर ऊपर से जोड़ रहे थे, इस बात का विरोध गांजेवाला कर रहे थे। निगम अफसरों का कहना था कि लाइन ऊपर से हीे जाएगी तो इस लाइन से लिए गए अवैध कनेक्शन भी हट जाएंगे। इस बात को लेकर मामला बढ़ गया, निगम के इंजीनियरों से अपशब्द का प्रयोग किया गया।

पार्षद और पति पर  पुलिस ने किया केस दर्ज, कल देंगे गिरफ्तारी

पार्षद और पति पर पुलिस ने किया केस दर्ज, कल देंगे गिरफ्तारी

पार्षद और पति पर केस दर्ज पुलिस ने किया केस दर्ज, कल देंगे गिरफ्तारी
बुरहानपुर. पिछले सप्ताहभर से चल रही नगर निगम की अवैध नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई में बाधा डालने पर सिंधीपुरा की महिला पार्षद निरूपमा गांजेवाला और उनके पति विजय शाह गांजेवाला पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस घटना के बाद पार्षद पति ने कहा कि गलत तरीके से यह कार्रवाई की गई। वे इसके लिए अग्रिम जमानत नहीं लगाएंगे, बल्कि सोमवार को नगर निगम कार्यालय जाकर पुलिस को गिरफ्तारी देंगे। जिले में इस तरह की यह पहली कार्रवाई है। नगर निगम की ओर से जल संकट को देखते हुए अवैध कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है। शनिवार शाम 6 बजे नल कनेक्शन काटने के समय निगम के इंजीनियर और पार्षद पति विजय शाह गांजेवाला के बीच जमकर बहस चली। इसके बाद रात 11 बजे निगम के सहायक यंत्री विशाल मोहे की शिकायत पर गणपति थाना पुलिस ने पार्षद और उनके पति पर शासकीय कार्य में बाधा डालने पर धारा 353, 294, 506, 34 के तहत केस दर्ज किया। मामले के बाद पुलिस दोनों की गिरफ्तारी करेंगी। गणपति थाना टीआई का कहना है कि घर पर गए थे, लेकिन यहां ताला लगा हुआ मिला, जल्द गिरफ्तारी कर लेंगे।
इसलिए दर्ज हुआ मामला
टीआई सीएस उईके ने बताया कि निगम अवैध कनेक्शन काटने की कार्रवाई कर रही थी। दाऊदपुरा से सिंधीपुरा रोड पर कार्रवाई करते समय एक मस्जिद में कनेक्शन की पाइपलाइन भी थी, जिसे निगम काटकर ऊपर से जोड़ रहे थे, इस बात का विरोध गांजेवाला कर रहे थे। निगम अफसरों का कहना था कि लाइन ऊपर से हीे जाएगी तो इस लाइन से लिए गए अवैध कनेक्शन भी हट जाएंगे। इस बात को लेकर मामला बढ़ गया, निगम के इंजीनियरों से अपशब्द का प्रयोग किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो