scriptजनगणना : पहले मकान सूचीकरण ये मांगेंगे 31 बिंदूओं पर जानकारी | Census: First house listing will ask for information on 31 points | Patrika News

जनगणना : पहले मकान सूचीकरण ये मांगेंगे 31 बिंदूओं पर जानकारी

locationबुरहानपुरPublished: Feb 21, 2020 12:59:20 pm

Submitted by:

ranjeet pardeshi

– दूसरे चरण में होगी जनगणना- शुरू हो गई ट्रेनिंग- जनगणना

Census: First house listing will ask for information on 31 points

Census: First house listing will ask for information on 31 points

बुरहानपुर. जनगणना की तैयार शुरू हो गई है। १ मईसे जनगणना से पहले मकान सूचीकरण का सर्वेहोगा। इसे लिए दो दिन से कलेक्टोरेट में विभागीय अधिकारियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। इस बार कुछनए सवाल जुड़े हैं, जिसमें मुय रूप से यह भी पूछेंगे की घर में सबसे ज्यादा अनाज कौन सा खाया जाता है। इस बार यह सर्वे मोबाइल एप और मेन्यूअल भी दर्जहोगा। दूसरे चरण में फिर जनगणना का काम होगा।
१ मई से गृह सूचीकरण शुरू हो जाएगी। परिवार से जानकारी हासिल करने के लिए 31 प्रश्न पूछने के निर्देश दिए गए हैं। यह जानकारी मोबाइल फोन एप्लीकेशन पर दर्ज होगी। जनगणना अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि मोबाइल नंबर सिर्फ जनगणना के मकसद से ही पूछा जाएगा और उसका इस्तेमाल किसी और प्रयोजन के लिए नहीं किया जाएगा। यह कार्य मोबाइल एप के साथ मेन्यूअल भी होगी। इन जानकारियों का मकसद लोककल्याण की योजनाओं का बेहतर तरीके से खाका खींचना है। दो दिवसीय प्रशिक्षण क्षण में जनगणना चार्ज एवं सहायक चार्ज अधिकारियों ने सीखी जनगणना कार्य की बारीकियां बताई। ई.दक्ष केन्द्र में हुए जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम में बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक 10 वर्ष के बाद जनगणना कार्य किया जाता है। पिछली जनगणना 2011 में की गई थी, अब 2021 की जनगणना की जानी है।
यह दी ट्रेनिंग में जानकारी
जनगणना के लिए जिले में प्रगणकों, पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया गया है। अधिकारी व कर्मचारियों को कार्य सौंपे गए हैं। जनगणना प्रशिक्षण के दूसरे दिन प्रशिक्षण निदेशक जनगणना कार्यालय भोपाल से आए जय शहदादपूरी व महेंद्र दिवगैया ने यह ट्रेनिंग दी। उन्होंने मोबाईल एप की जानकारी दी कि किस तरह से इस एप में कार्य किया जाना है। एप में लागिन करने के लिए नेट की आवश्यकता रहेगी। उसके बाद आप ऑफ लाइन होकर भी कार्य कर सकते है। डाटा अपलोडिंग के लिए नेट की आवश्यकता रहेगी। यह एनपीआर का मोबाइल एप है। कलेक्टर राजेश कौल ने प्रशिक्षण में जनगणना का महत्व बताया। उन्होंने बताया कि विभिन्न योजनाओं व नीति बनाने में जनगणना का महत्व होता है। समस्त चार्ज अधिकारियों को अपने क्षेत्र में मॉनीटरिंग करते हुए स्वयं कार्य को प्राथमिकता देते हुए करवाना होगा। इसके लिए आप प्रदाय की गई जनगणना पुस्तिका का अवलोकन एवं पाठन कार्य कर ले, जिससे कार्य करने में आसानी होगी।
ये पूछे जाएंगे ३१ सवाल
बिल्डिंग नंबर, यूनिसिपल या स्थानीय अथॉरिटी नंबर
सेंसस हाउस नंबर
मकान की छत, दीवार और सीलिंग में मुय रूप से इस्तेमाल हुआ मटीरियल
मकान के इस्तेमाल का उद्देश्य क्या है
मकान की स्थिति
मकान का नंबर
घर में रहने वाले लोगों की संया
घर के मुखिया का नाम
मुखिया महिला या पुरुष
क्या कोई अन्य समुदाय से ताल्लुक रखते हैं
मकान का ओनरशिप स्टेटस
मकान में मौजूद कमरे
घर में कितने शादीशुदा जोड़े रहते हैं
पीने के पानी का मुय स्त्रोत
घर में पानी के स्त्रोत की उपलब्धता
बिजली का मुय स्त्रोत
शौचालय है या नहीं
किस प्रकार के शौचालय हैं
गंदे पानी की निकासी है या नहीं
वॉशरूम है या नहीं
रसोई घर है या नहीं
इसमें एलपीजी, पीएनजी कनेक्शन है या नहीं
रसोई के लिए इस्तेमाल होने वाला ईंधन
रेडियो ट्रांजिस्टर
टेलीविजन
इंटरनेट की सुविधा है या नहीं
लैपटॉप कंप्यूटर है या नहीं
टेलीफोन/मोबाइल, स्मार्ट फोन
साइकिल/स्कूटर/मोटर साइकिल/मोपेड
कार, जीप, वैन
घर में किस अनाज का मुय रूप से उपभोग होता है
मोबाइल नंबर
– जनगणना की कार्यवाही शुरू हो गई है। पहले चरण में १ मईसे मकान की सूचीकरण का काम होगा। इसमें ३१ बिंदुओं पर जानकारी जुटाईजाएगी। इसके बाद जनगणना पर सर्वे होगा।
– रोमोनुस टोप्पो, अपर कलेक्टर


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो