scriptबुरहानपुर में जन्मे लॉकडाउन यादव पर सीएम का ट्वीट, बोले यह मेरा भांजा | CM's tweet on Burhanpur-born lockdown Yadav, says this is my nephew | Patrika News

बुरहानपुर में जन्मे लॉकडाउन यादव पर सीएम का ट्वीट, बोले यह मेरा भांजा

locationबुरहानपुरPublished: May 24, 2020 04:46:52 pm

Submitted by:

ranjeet pardeshi

– २१ की रात में बुरहानपुर अस्पताल में जन्मा था बालक

CM's tweet on Burhanpur-born lockdown Yadav, says this is my nephew

CM’s tweet on Burhanpur-born lockdown Yadav, says this is my nephew

बुरहानपुर. यूपी के अंबेडकर नगर जा रही महिला को प्रसव पीड़ा होने पर उसने बालक को बुरहानपुर के जिला अस्पताल में जन्म दिया। मौजूदा हालातों के कारण उसने अपने बच्चे का नाम ही लॉकडाउन रख दिया। जब यह खबर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान तक पहुंची। तो उन्होंने भी लॉकडाउन यादव पर ट्ीट किया। बोले यह बच्चा तो अब मप्र का भी है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजङ्क्षसह चौहान ने अपने ट्वीट में कहा कि बहन मुंबई से अपने राज्य उत्तर प्रदेश श्रमिक ट्रेन से जा रही थी। बुरहानपुर में प्रसव पीड़ा हुई और मेरे भांजे का जन्म हुआ। इन परिस्थतियों में जन्में बेटे का नाम बहन ने लॉकडाउन यादव रखने का फैसला किया। अब यह बच्चा तो मध्यप्रदेश का भी है। नन्हें लॉकडाउन को आशीर्वादए शुभकामनाएं।
फिर नीचे ट्वीट में लिखा नन्हे लॉकडाउन यादव को बहुत प्यार बुरहानपुर कलेक्टर, रेलवे कर्मचारियों और स्थानीय कर्मचारियों ने हमारी बहन और नवजात भांजे की अच्छी तरह देखभाल की और उनके गृह नगर्र उत्तर प्रदेश जाने की समुचित व्यवस्था की। इसके लिए धन्यवाद देता हूं। बहन और परिवार को नए मेहमान के लिए बधाई।
बता दे श्रमिक स्पेशल ट्रेन में उत्तरप्रदेश के अंबेडकर नगर निवासी रीता यादव अपने परिवार के साथ सफर कर रही थी। ट्रेन को सिग्नल नहीं मिलने के कारण बुधवार को बुरहानपुर रेलवे स्टेशन पर ही खड़ा रहना पड़ा। इस दौरान प्रसूता महिला को अचानक दर्द होने पर परिवार के लोगों ने रेलवे जीआरपपी को सूचना दी। जीआरपी द्वारा महिला को जिला अस्पताल में पहुंचा कर उपचार दिया गया। जहां महिला ने बालक को जन्म दिया। बालक के जन्म होने पर परिजनों ने तुरंत उसका नाम लॉकडाउन यादव रख दिया। श्रमिक परिवार को प्रशासन द्वारा वाहन की व्यवस्था कर बच्चे के लिए कपड़े, भोजन, पेयजल और सहायता राशि के रूप में जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह ने 5 हजार नगद राशि दी।
वीआईपी मेहमान की तरह रवाना हुआ परिवार
नवजात बालक और परिवार को प्रशासन की ओर से वीआईपी मेहमान की तरह रखा गया। ट्रेन में सफर के दौरान महिला और बालक को परेशानी न हो इस लिए प्रशासन ने एक निजी वाहन की व्यवस्था कर परिवार को लालबाग रेलवे स्टेशन से यूपी के लिए रवाना किया। कलेक्टर प्रवीण सिंह, एसडीएम काशीराम बड़ोले सहित प्रशासनिक अधिकारी और रेलवे अधिकारी भी परिवार को छोडऩे के लिए पहुंचे। महिला रीता यादव ने जिला प्रशासन, स्वास्थ विभाग, रेलवे विभाग के साथ ही सभी लोगों का धन्यवाद दिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो