scriptकलेक्टर की नजर पड़ते ही एक घंटे में अतिक्रमण सफा | collector ki najar padte he ek ghante mein hata atikraman | Patrika News

कलेक्टर की नजर पड़ते ही एक घंटे में अतिक्रमण सफा

locationबुरहानपुरPublished: Oct 14, 2017 12:49:45 pm

Submitted by:

ranjeet pardeshi

– कार्रवाई के दौरान लगी लोगों की भीड़

Police, administration deployed

collector ki najar padte he ek ghante mein hata atikraman

बुरहानपुर. कलेक्टर दीपकसिंह सफाई अभियान में शामिल होने के लिए लालबाग रोड जा रहे थे, तभी उनकी नजर सिंधीबस्ती चौराहे पर फैले अतिक्रमण पर पड़ी। उन्होंने तत्काल इसे हटाने के निर्देश देते ही एक घंटे में यहां कार्रवाई चालू हो गई। सिंधीबस्ती में फैले अतिक्रमण को नगर निगम के अमले ने जेसीबी से साफ कर दिया।
शनिवार सुबह ११ बजे जब यह कार्रवाई की गई, तो बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई। लगभग दो घंटे तक यहां कार्रवाई का दौर चलता रहा। इससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। शहर में अतिक्रमणकर्ताओं की कमी नहीं है। हर चौराहों पर अतिक्रमण पसरा हुआ है। सिंधीबस्ती में भी मुख्य चोराहा पर अतिक्रमण फैला हुआ था। यहां पर कई गुमटियां रखी हुईथी, जिसे निगम ने जेसीबी से खदेड़ दिया। कई लोग अपनी गुमटी लेकर निकल गए। यहां लगभग दो दर्जन से अधिक गुमटियां रखी हुई थी।
बड़े भवनों पर भी हो कार्रवाई
नगर निगम की ओर से शहर में कई रसूकदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण पर ध्यान नहीं दिया गया जा रहा है। कई लोगों ने अतिक्रमण कर पक्के भवन बना लिए हैं। इस ओर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। पूरा मामला ठंडे बस्ते में पड़ा है। ऐसा नहीं है कि निगम के अफसरों को इसकी जानकारी नहीं हो। लेकिन फिर भी बड़े अतिक्रमणकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। यहां तक कई लोगों ने लिखित में आवेदन तक दे रखे हैं।
यहां भी पसरा अतिक्रमण
अतिक्रमण से पूरा शहर घिरा हुआ है। लेकिन सबसे अधिक परेशानी बाजार क्षेत्र में होती है। यहां पर दुकानदारों ने अपना सामान बाहर तक फैला रखा है। कई निजी कंपनियों ने अपने प्रोडक्स के प्रचार के लिए सामाग्री बाहर रोड तक लाकर रख दी है। इससे रोड पर संकरे हो गए हैं।
यहां हुआ था विवाद
चार दिन पूर्व बस स्टैंड क्षेत्र में अतिक्रमण तोडऩे गए निगम अफसरों का विवाद भी यहां हुआ था। मामला इतना बढ़ा की निगम के इंजीनियर की पिटाई तक कर दी थी। इसके बाद तो निगम के अफसर और प्रशासनिक अफसरों ने बस स्टैंड क्षेत्र को पूरी तरह अतिक्रमण से मुक्त कर दिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो