script

कांग्रेस का दबदबा कायम, 109 वोट से जीते पटेल

locationबुरहानपुरPublished: Aug 07, 2018 12:32:34 pm

Submitted by:

ranjeet pardeshi

– नेपानगर वार्ड २ के उपचुनाव की घोषणा

Congress's domination, Patel won by 109 votes

Congress’s domination, Patel won by 109 votes

– कांग्रेस के पटेल ने भाजपा प्रत्याशी को हराया
बुरहानपुर. नेपानगर से सूरजसिंग की रिपोर्ट. नेपानगर के २ नंबर नेहरू वार्ड में हुए उपचुनाव में कांग्रेस का दबदबा कायम रहा। यहां पर कांग्रेस के प्रत्याशी राजेश पटेल ने भाजपा के संतोष राखोंडे को 109 वोटों से हराया। पटेल को कुल 373 वोट मिले जबकि भाजपा से संतोष राखोंडे 264 वोट मिले। जीत के बाद कांग्रेस में जश्न का माहौल बन गया।
3 अगस्त को हुए मतदान के बाद 7 अगस्त की सुबह 9 बजे तहसील कार्यालय के पटवारी कक्ष में गणना शुरू हुई, जहां मुश्किल से पांच मिनट में परिणाम सामने आ गए। ५ वोट इसमें नोटा के भी पड़े। भाजपा की ओर से नगर परिषद अध्यक्ष राजेश चौहान सहित कई नेताओं ने प्रचार किया, लेकिन जनता ने कांग्रेस पर विश्वास जताया।
इसलिए जीते पटेल
राजेश पटेल की जीत इसलिए भी हुई क्योंकि उनकी छवि वार्ड में बेहतर है। उन्होंने पिछले दो चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत के लिए अहम भूमिका निभाई थी। इस बार वे खुद मैदान में उतरे और बड़े अंतर से जीत हांसिल की।
इसलिए हुआ उपचुनाव
नेहरू वार्ड नंबर २ में विकास सिंग उर्फ विक्की ३८ साल की अचानक अटैक से मौत होने के कारण सीट खाली थी। इसलिए उपचुनाव हुए। यहां पर विकास सिंग ने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव में खड़े होकर जीत हांसिल की थी। वापस जनता ने कांग्रेस को जिताया। विकास सिंग को २२६ वोट मिले थे। जबकि भाजपा प्रत्याशी को १४७ वोट मिले थे, उस समय पांच प्रत्याशी मैदान में थे।
जानकारी के अनुसार वार्ड में ६२ प्रतिशत मतदान में ३१० महिला एवं ३३२ पुरुष मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में भाजपा की ओर से विधायक मंजू दादू, जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता, नपाध्यक्ष राजेश चौहान, उपाध्यक्ष वैशाली पाटिल, मंडल अध्यक्ष संजय विजयवर्गीय एवं कांग्रेस की ओर से जिलाध्यक्ष अजय रघुवंशी, किशोर महाजन, रविंद्र महाजन, सुमित्रा कास्डेकर, सोहन सैनी, प्रकाशसिंह बैंस, विजयेता चौहान, जगविंदरसिह जॉली और शहजाद अली ने प्रचार किया।

ट्रेंडिंग वीडियो