बुरहानपुर

बुरहानपुर में कांग्रेस एक वोट से जीती, शाहपुर में भाजपा का अध्यक्ष बना

– नगर निगम और नगर परिषद अध्यक्ष चुनाव

बुरहानपुरAug 08, 2022 / 02:33 pm

ranjeet pardeshi

Congress won by one vote in Burhanpur, became president of BJP in Shahpur

बुरहानपुर. नगर निगम अध्यक्ष और शाहपुर नगर पिरषद अध्यक्ष पद के चुनाव निपट गए। बुरहानपुर नगर निगम में अध्यक्ष पद पर एक वोट लेकर अनिता अमर यादव ने जीत दर्ज की। उन्हें कुल 25 वोट मिले, जबकि भाजपा के धनराज महाजन को 24 वोट मिले। वहीं शाहपुर में अध्यक्ष पद पर भाजपा की साधना वीरेंद्र तिवारी ने जीत दर्ज की।
इस बार चुनाव में अध्यक्ष पद को लेकर खासी गहमा गहमी रही। भाजपा – कांग्रेस अंतिम क्षण तक अपने प्रत्याशियों के नाम ही घोषित नहीं कर पा रहे थे। आखिरकार नाम तय होने के बाद चुनाव की घड़ी आई। एक तरफ भाजपा दूसरी ओर कांग्रेस ने जीत दर्ज की।
कांग्रेस में छाई जीत की खुशी
कांग्रेस ने पिछले नगर निगम अध्यक्ष चुनाव में मिली हार के कलंक को धो दिया। पिछली बार कांग्रेस के ज्यादा पार्षद होने के बाद भी भाजपा का अध्यक्ष बन गया था। इस बार भाजपा से 19 और कांग्रेस के 15 पार्षद होने के बाद भी कांग्रेस ने एक वोट से जीत दर्ज कर ली। चुनाव घोषित होते ही विधायक सुरेंद्रसिंह, कांग्रेस अध्यक्ष अजय रघुवंशी, किशोर महाजन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी एकत्रित हुए।
फेल हो गई भाजपा की रणनीति
अध्यक्ष पद को लेकर भाजपा की पूरी रणनीति फेल हो गई। रात में भाजपा के सभी पार्षदों को एकजुटकर रखा, लेकिन निर्दलीय कांग्रेस का साथ दे गए।
शाहपुर में मचा रहा घमासान
शाहपुर में भाजपा का बहुमत होने के बाद भी यहां अध्यक्ष पद को लेकर खासा घमासान मचा रहा। पहले से ही अध्यक्ष की दावेदारी जता रही साधना तिवारी के पति वीरेंद्र तिवारी छह पार्षदों को लेकर अज्ञातवास में चले गए थे। इसे लेकर शाहपुर में खासा विरोध हुआ। फिर भी चुनाव में साधना वीरेंद्र तिवारी ने 10 वोट लेकर जीत दर्ज की।

Home / Burhanpur / बुरहानपुर में कांग्रेस एक वोट से जीती, शाहपुर में भाजपा का अध्यक्ष बना

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.