scriptईद मिलादुन्नबी के जश्न में डूबा शहर | Eid celebrated in celebration of Miladunnabi | Patrika News

ईद मिलादुन्नबी के जश्न में डूबा शहर

locationबुरहानपुरPublished: Dec 02, 2017 12:47:23 pm

Submitted by:

ranjeet pardeshi

– देश और शहर में अमन-चैन के लिए मांगी दुआ- मिलादुन्नबी-

 Eid celebrated in celebration of Miladunnabi

Eid celebrated in celebration of Miladunnabi

बुरहानपुर. ईद मिलादुन्नबी का पर्व शहर में उत्साह से मनाया गया। शहर में सुबह जुलूस निकाला गया। इसमें मिलादे पढ़कर पैगंबर साहब के जीवन पर प्रकाश डाला गया।
हजरत मो. पैगंबर साहब के जन्म दिवस पर शहर के प्रमुख चौराहों पर दिनभर धार्मिक गीत गूंजते रहे। जगह-जगह झंडे और रोशनियां लगाकर शहर को सजाया गया। सुबह से ही शहर में विभिन्न स्थानों पर जुलूस के स्वागत के लिए लोग तैयारियां करते नजर आए। शनिवार सुबह 8 बजे लोहारमंडी स्थित बारे अशरफीया मदरसा से जुलूस निकाला गया, जो रोशन चौक, मोमीनपुरा, हरिरपुरा, शनवारा, बस स्टैंड, शिवकुमारसिंह प्रतिमा, जयस्तंभ, खानका, गांधी चौक, फव्वारा चौक से होते हुए दोपहर १ बजे पाला बाजार स्थित हिंदुस्तानी मस्जिद के पास इसका समापन हुआ। जुलूस में 10 हजार से अधिक मुस्लिम समाज के अनुयायी शामिल हुए। जुलूस जैसे ही शहर से गुजरा धार्मिक नारों से शहर गूंज उठा। जगह-जगह जुलूस पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय रघुवंशी सहित कई कांग्रेसियों ने जुलूस का स्वागत किया। शहर के मुय चौराहों पर स्टॉल लगाकर खजुर, मुरमुरे, शरबत आदि बांटे गए। जुलूस में सुरक्षा-व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी। जुलूस के मार्ग पर आवागमन बंद कर दिया गया था।
शाम को नमाज की तैयारी
उतावली नदी के तट पर स्थित हजरत शाह दरगाह पर मिलादुन्नबी पर मगरीब की नमाज शनिवार शाम को होगी। नमाज में प्रदेश के साथ अन्य प्रदेशों से आए अनुयायी शामिल हुए। मगरीब की नमाज में उतावली नदी के सूखे तट पर 15 हजार से अधिक लोगों ने नमाज पढ़कर देश में अमन-चैन की दुआ मांगेंगे।
जुलूस एक नजर में
10 हजार से अधिक लोग शामिल हु जुलूस में
3 किमी का था जुलूस
5 घंटे तक शहर में निकला जुलूस
08 बजे लोहार मंडी से निकाला जुलूस
1 बजे हिदुस्तानी मस्जीद के पास समाप्त हुआ
300 से अधिक छोटे-बड़े वाहन शामिल हुए जुलूस में।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो