scriptआटा चक्की चलाने वाली छात्रा का एमबीए में उत्कृष्ठ प्रदर्शन | Flour mill runner student's outstanding performance in no. | Patrika News

आटा चक्की चलाने वाली छात्रा का एमबीए में उत्कृष्ठ प्रदर्शन

locationबुरहानपुरPublished: Apr 08, 2021 11:52:11 am

Submitted by:

ranjeet pardeshi

– शी न्यूज- दुकान से घर जाकर रोज करती है तीन घंटे पढ़ाई- माता-पिता के साथ दुकान में हाथ बंटाती है छात्रा

 Flour mill runner student's outstanding performance in no.

Flour mill runner student’s outstanding performance in no.

बुरहानपुर. बढ़ता चल तू ऐ मुसाफिर, मंजिल तेरे निकट होगी, हौसला रख दिल में अपने ?वाहिशे तेरी पूरी होगी। यही ?वाहिश लेकर आगे बढ़ रही एमबीए की छात्रा गांधी चौक निवासी प्रियंका ओम प्रकाश गुप्ता। दिनभर मंडी में पिता के साथ अनाज दुकान और आटा पिसाई में हाथ बंटाते हुए एमबीए के अंतिम वर्ष तक पहुंच गई। जिसने थर्ड सेमेस्टर में 75 फीसदी अंक भी हांसिल किए।
दिनभर की तेज धूप में कभी अनाज बेचना हो तो कभी चक्की पर पिसाईका काम करना पड़ता है। दिनभर की मेहनत के बाद कोई भी व्यक्ति पढ़ाईके बारे में नहीं सोच पाता। लेकिन प्रियंका गुप्ता सुबह दो घंटे ऑनलाइन क्लास करने के बाद 11 बजे से शाम 6 बजे तक दुकान का काम निपटाने के बाद घर जाकर रात 8 से 11 बजे तक पढ़ाईभी करती है और हर परीक्षा में उत्कृष्ठ अंक भी लाती है। प्रियंका शिव कुमारसिंह इंजीनियरिंग कॉलेज से एमबीए कर रही है। पढ़ाईके जुनून के कारण वह स्कूल से लेकर कॉलेज तक बेहतर अंक लाई। अब एमबीए में भी पहले सेमेस्टर में 72 प्रतिशत, दूसरे में 77 और तीसरे में 75 प्रतिशत अंक हांसिल किए। अब एक साल बाद उसका एमबीए की पढ़ाई पूरी होगी। जिसके बाद वह बड़े शहरों में जॉब के लिए छलांग लगाएगी।
दस साल से दुकान संभाल रही प्रियंका
दरअसल प्रियंका के पिता ओम प्रकाश गुप्ता बड़ी मंडी में अनाज दुकान के साथ चक्की भी चलाते हैं। काम अधिक होने से उनकी पत्नी संगीता गुप्ता और बड़ी बेटी प्रियंका गुप्ता व छोटा बेटा अभिषेक भी काम में हाथ बंटाते हैं। प्रियंका बताती है कि वह दस साल से पिता के काम में हाथ बंटाती है। प्रियंका जहां एमबीए कर रही हैं, तो अभिषेक इंजीनियरिंग और बहन अंकिता इंदौर में सीएस की पढ़ाई कर रही है। पिता अग्रहरी समाज में केंद्रीय प्रचार मंत्री और मां संगीता गुप्ता अग्रहरि समाज में महिला मंडल की प्रदेश अध्यक्ष भी है।
यह कहती है प्रियंका
प्रियंका कहती है कि सफलता प्रत्येक व्यक्ति की आकांक्षा है। हर व्यक्ति जीवन में सफल होने की अभिलाषा लिए प्रयास करता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो