script

अब सरकारी शिक्षक सीखेंगे अंग्रेजी

locationबुरहानपुरPublished: Feb 10, 2018 12:39:43 pm

Submitted by:

ranjeet pardeshi

– सुधारेंगे गुणवत्ता ताकि बच्चों की अंग्रेजी सुधरे- सरकारी स्कूलों में १९ फरवरी से शुरू होगा अभियान- ११ तक कराना होगा पंजीयन

 Government teachers will learn English now

Government teachers will learn English now

बुरहानपुर. सरकारी स्कूलों में अध्यापन कार्य कराने वाले अंग्रेजी के शिक्षकों के गुणवत्ता सुधार के लिए ऑनलाइन कोर्स शुरू किया है। इसमें शिक्षकों को सप्ताह में पांच घंटे की क्लास लगाईजाएगी। ब्रिटिश काउंसिल की ७०वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में पाठयक्रम शुरू किया है। १९ फरवरी से १ अप्रैल तक इसका संचालन होगा। लोक शिक्षण संचालनालय आयुक्त निरज दुबे ने पोर्टल पर प्रशिक्षण के लिए आदेश जारी किए है। आदेश में कहा है कि अंग्रेजी विषय पढ़ाने वाले शिक्षकों की अध्यापन गुणवत्ता में और सुधार करने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें रोजाना शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जिले में ३०० के करीब माध्यमिक और ८६ हाईस्कूल व हायर सेकंडरी स्कूल संचालित है, यहां ५०० से ज्यादा अंग्रेजी पढ़ाने वाले शिक्षक तैनात है। अब इन सभी शिक्षकों को स्कूलों में इंग्लिश पढ़ाने का तरीका बताया जाएगा, इसके लिए शिक्षकों को रोजाना 5 घंटे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह कदम शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी विषय का स्तर सुधारने के लिए शुरू की है। इसमें शिक्षकों को स्कूलों में बच्चों को अंग्रेजी पढाने के तरीके सिखाए जाएंगे, जबकि प्रशिक्षण के दौरान उनकी पढ़ाने की शैली के बारे में चर्चा की जाएगी। इससे स्कूलों में अंग्रेजी की पढ़ाई का स्तर सुधर सके, अब तक सामने आ रहा था किए सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी विषय में बच्चें कमजोर साबित हो रहे थे। जिसे बदलने के लिए विभाग ने यह प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है।
बच्चों को समझा सके अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद
प्रशिक्षण में अंग्रेजी पढ़ाने वाले शिक्षकों को यह बताया जाएगा कि वह बच्चों को अंग्रेजी किस तरह से समझाया। यानी उन्हें इंग्लिश के शब्दों का हिंदी में अनुवाद करने के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें अधिकतर सरकारी स्कूल के बच्चे अब तक फेल साबित हो रहे है। शब्दों का ज्ञान बच्चों तक कैसे पहुंचना है। यह पूरा प्रशिक्षण इसी पर केन्द्रित रहेगा। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों ऑनलाइन प्रशिक्षण देंगे। अब तक शिक्षा विभाग द्वारा ऐसा ऑनलाइन प्रशिक्षण आयोजित नहीं किया है। पूरे 5 घंटे कॉन्फेंस रूम में एक साथ तकरीबन 50 शिक्षकों का यह प्रशिक्षण दिया जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो