इनकम टैक्स अफसर ने बताई कर की महत्वता, यह दी जानकारी
- संगोष्ठी में बोल जिला कर अधिकारी
बुरहानपुर
Published: April 22, 2022 12:20:44 pm
बुरहानपुर. दैनिक उपभोग की वस्तुओं से लेकर या विलासिता की वस्तुओ टीवी, फ्रिज, गीजर सबसे महत्वपूर्ण मोबाइल फोन इन सभी वस्तुओ के उत्पादन से लेकर होलसेलर डिस्ट्रब्यूटर, लोकल दुकान तक इन वस्तुओं पर जो भी कर लगता है वह उस वस्तु के मूल्य में जुड़ता चला जाता है। इस वस्तुओं के उत्पादन एवं बिक्री से जो कर सरकार तक पहुचता है उस राशि का उपयोग देश में विभिन्न विकासशील योजनाओं में किया जाता है। इस तरह हम सभी लोग प्रत्यक्ष रूप से कर का भुगतान कर राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
यह बात जिला कर अधिकारी प्रकाश शर्मा ने व्यक्त किए। मौका था ग्राम झिरी में प्रो. बृजमोहन मिश्रा इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साईसेंस कॉलेज में राष्ट्र निर्माण में प्रत्यक्ष कर का योगदान विषय पर संगोष्टी का। आयकर निरीक्षक अधिकार शोमिल अग्रवाल एवं संस्था के उपाध्यक्ष अनिल जैन, लेखापाल चंद्रकांत गुंजाल ने कार्यक्रम की शुरुआत की। संगोष्टी में आयकर निरीक्षक शोमील अग्रवाल ने बताया कि सरकार द्वारा वस्तुओं के उत्पादन एवं बिक्री में उस वस्तु उपयोगिता के आधार पर कर लगाया जाता है, जो कि किसी वस्तु पर कम रहता और किसी वस्तु पर अधिक रहता है। जिसका मापदंड सरकार के आयकर विभाग द्वारा तय किया जाता है।
व्यापारियों एवं उत्पादक द्वारा कर भुगतान उसके मापदंड आधार करना अनिवार्य रहता है। इस पर पैनी नजर आयकर विभाग की रहती है और किसी प्रकार के कर का भुगतान न करने वाले या चोरी करने वालों पर शिकंजा कस कर उनपर दंडात्मक कार्यवाही करते हैं। आयोजन में संस्था अध्यक्ष राखी मिश्रा, उपाध्यक्ष अनिल जैन, सचिव अमित मिश्रा, संस्था के प्रशासनिक अधिकारी विशाल गोजरे, प्राचार्य सैय्यद आसीफ अली, चंद्रकांत गुंजाल आदि मौजूद थे।
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
मल्टीमीडिया
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें