scriptनेपा में फिर तेंदुए की चहल कदमी, कैमरे में किया कैद | Leopard moves again in Nepa, caught on camera | Patrika News

नेपा में फिर तेंदुए की चहल कदमी, कैमरे में किया कैद

locationबुरहानपुरPublished: Jun 12, 2021 11:48:02 am

Submitted by:

ranjeet pardeshi

नेपा लिमिटेड के चंबल सब स्टेशन के पास दिखा तेंदुआ- सुरक्षा कर्मचारियों ने बनाया वीडियो, वन अमलें को दी सूचना

Leopard moves again in Nepa, caught on camera

Leopard moves again in Nepa, caught on camera

नेपानगर. नेपा लिलिटेड के चंबल सब स्टेशन क्षेत्र में गश्त कर रहे कर्मचारियों को गुरुवार रात तेंदुआ दिखाई दिया। घटना देर रात 2 बजे की बताई जा रही है। जब नेपा लिमिटेड के सुरक्षा कर्मचारी अपने नियमित ड्यूटी कर रहे थे। सब स्टेशन क्षेत्र के समीप रेलवे लाइन के पास तेंदुआ दिखाई दिया। कर्मचारियों ने उसका वीडियो बनाया।
जानकारी के अनुसार नेपा लिमिटेड के इस क्षेत्र में पूर्व से तेंदुए की चहल कदमी बनी है। इसी कड़ी में गुरुवार रात भी तेंदुआ दिखाई दिया। यहां पर सुरक्षा कर्मचारी ड्यूटी कर रहे थे। उन्हें तेंदुआ दिखाई देने पर इसका वीडियो बनाया। देर बाद इसकी शिकायत वन विभाग को भी की गई। हालांकि अल सुबह वन अमले ने मौके पर पहुंचकर देखा तो तेंदुआ आसपास के क्षेत्र में नहीं था। इसके बाद कर्मचारियों ने दिनभर नेपा लिमिटेड परिसर में जांच की। लेकिन तेंदुए की मौजूदगी की कोई सुराग नहीं मिले। बता दे कि यहां जानवरों की मौजूदगी होने के कारण तेंदुआ भी शिकार के उद्देश्य से आने लगा है। नेपा लिमिटेड के अधिकारियों ने बताया कि आसपास के क्षेत्र में शिफ्ट के समय कई कर्मचारी कार्य करते हैं। ऐसे में उनके सामने अचानक तेंदुआ आने से जनहानि हो सकती है।
मनोज टॉकीज एरिया में भी दिखे तेंदुए के पगमार्क
बता दे कि करीब एक माह पहले नगर के मनोज टॉकिज एरिया में तेंदुए के पगमार्क मिले थे। यहां एक निजी संस्थान के परिसर में तेंदुए ने पालतू श्वानों को अपना शिकार बनाया था। लगातार दो दिनों तक यहा तेंदुए की मौजूदगी मिली। इसकों लेकर वन अमलें को सूचित किया गया। अधिकारियों ने संबंधित क्षेत्र का मुआयना भी किया। यहा रहवासियों ने पिंजरे रखने की मांग उठाई थी। लेकिन अधिकारियों ने इस बात को अनसुना कर दिया। जिसके चलते तेंदुआ अब तक पकड़ा नही जा सका।
ग्रामीण क्षेत्र में भी मिले प्रमाण
इसी प्रकार ग्राम सीवल में भी तेंदुए के पगमार्क मिलें। गांव से लगें खेतों के रास्ते से पगमार्क मिलें। किसानों ने इसकों लेकर वन अमले को सूचित किया। जिसके बाद नावरा रेंज के अधिकारियों ने यहा पहुंचकर स्थिति देंखी। लेकिन इसकें बाद यहा भी पिंजरा लगाने का काम नहीं हुआ। रहवासियों ने बताया तेंदुए की मौजूदगी के चलतें हमारा खेतों में आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। किसान भी खेत जाने में घबरा रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो