scriptशताब्दी महोत्सव के लिए 700 किमी की यात्रा करके बुरहानपुर पहुंचे महाराज, शहर में निकली शोभायात्रा | Maharaj reached Burhanpur, procession started in the city | Patrika News

शताब्दी महोत्सव के लिए 700 किमी की यात्रा करके बुरहानपुर पहुंचे महाराज, शहर में निकली शोभायात्रा

locationबुरहानपुरPublished: Feb 18, 2020 11:48:42 pm

Submitted by:

tarunendra chauhan

श्वेतांबर शांतिनाथ मंदिर

Procession

शोभायात्रा में शामिल समाजजन।

बुरहानपुर. तिलक चौराहा स्थित जैन श्वेतांबर शांतिनाथ मंदिर को 100 साल पूर्ण होने पर भव्य शताब्दी महोत्सव मनाया जा रहा है। मंगलवार को शताब्दी महोत्सव के लिए पधारे आचार्य राजचंद्र सुरीश्वर महाराज, मुनि धर्म रत्न महाराज साहब एवं साध्वी भगवंत हर्ष निधि श्रीजी, साध्वी श्रेयस करा श्रीजी का बुरहानपुर श्रीसंघ में भव्य शुभ मंगल प्रवेश हुआ।
शोभायात्रा के साथ श्री सकल जैन समाज के श्रावक श्राविकाओं ने बढ़-चढ़कर शोभायात्रा में भाग लिया। जगह-जगह पर रंगोली बना महाराज साबि का वंदन कर स्वागत किया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन सभी मंडल ने भाग लिया। साधु साध्वी भगवंतओं का भव्य स्वागत कर जगह-जगह रंगोली के साथ प्रवेश कराया।
शोभायात्रा में 300 से 350 लोगों ने भाग लिया। शताब्दी महोत्सव की तैयारियों में सकल जैन समाज बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। आचार्य भगवंत ने मंगल प्रवेश पर प्रासंगिक प्रवचन दिया। इसमें समाजजनों को आशीर्वाद दिया और कहा यह शताब्दी महोत्सव तीन लोक के नाथ सब के तारणहार श्री शांतिनाथ प्रभु का है। सभी को धर्म आराधना तप आराधना करना है ।
700 किमी पैदल चलकर बुरहानपुर आए महाराज
जैन समाज के आचार्य भगवंत राजचंद्र सुरीश्वर महाराज साहेब पालीताणा गुजरात से 700 किलोमीटर पैदल विहार कर बुरहानपुर आए। इंदिरा कॉलोनी से जैन मंदिर तिलक चौराहा तक शोभायात्रा निकली गई। 26 फरवरी से 6 मार्च तक विभिन्न प्रकार के पूजन एवं रोज विशेष प्रकार की सजावट के साथ मंदिर में आरती गीत संगीत भजन गीत का कार्यक्रम होगा। 4 मार्च को भव्य रथयात्रा जैन मंदिर तिलक चौराहा से निकलेगा, जो शहर के विभिन्न मुख्य मार्गो से भ्रमण कर श्रीजी भगवान के दर्शन करवाएंगा। श्रीजी चांदी के रथ में विराजमान होंगे।
बीयू:1915: शोभायात्रा में शामिल समाजजन।

ट्रेंडिंग वीडियो