scriptशाही जामा मस्जिद के पेश इमाम को आया माइनर अटैक, औरंगाबाद रेफर | Minor attack on present Imam of Shahi Jama Masjid, referred to Auranga | Patrika News

शाही जामा मस्जिद के पेश इमाम को आया माइनर अटैक, औरंगाबाद रेफर

locationबुरहानपुरPublished: Jun 09, 2021 11:36:24 pm

Submitted by:

Amiruddin Ahmad

– देररात तक स्वास्थ्य में सुधार

Minor attack on present Imam of Shahi Jama Masjid, referred to Aurangabad

Minor attack on present Imam of Shahi Jama Masjid, referred to Aurangabad

बुरहानपुर. शाही जामा मस्जिद के पेश इमाम सैयद इकराम उल्लाह बुखारी साहब को सोमवार- मंगलवार की दरमियानी रात माइनर अटैक की शिकायत होने के बाद शहर के निजी अस्पतााल में भर्ती कराया गया।स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद डॉक्टर्स द्वारा एंजियोग्राफी के लिए औरंगाबाद रेफर कर दिया गया।
जामा मस्जिद के मुतावल्ली बाबा मियां ने बताया कि इकराम उल्लाह बुखारी साहब का स्वास्थ्य खराब होने के बाद इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। माइनर अटैक की शिकायत होने पर डॉक्टर्स द्वारा एंजियोग्राफ के लिए कहा गया। इस लिए औरंगाबाद के अस्पताल में एंजियोग्राफ के लिए आए है।11 साल पहले भी अटैक की शिकायत होने पर एंजियोप्लास्टी हो चुकी है।बुधवार को अस्पताल में एंजियोग्राफ होने के बाद रिपोर्ट मिलेगी।जामा मस्जिद पेश इमाम के स्वास्थ्य की जानकारी मिलने के बाद निवास सहित निजी अस्पताल में लोग देखने के लिए पहुंचे।
औरंगाबाद के निजी अस्पताल में बुधवार को पेश इमाम का चेकअप कर इलाज किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो