scriptमहापौर ट्रॉफी में मिस्टर एमपी ने मचाई धूम | Mr. MP smiles on the mayor trophy | Patrika News

महापौर ट्रॉफी में मिस्टर एमपी ने मचाई धूम

locationबुरहानपुरPublished: Apr 01, 2018 07:09:05 pm

Submitted by:

ranjeet pardeshi

– चैम्पियन ऑफ चैम्पियन का दिया खिताब

Mr. MP smiles on the mayor trophy

Mr. MP smiles on the mayor trophy

– डीजे की धून पर बॉडी बिल्डरों ने दी प्रस्तुति
बुरहानपुर. डीजे की धुन पर डांस मस्ती नहीं बल्कि बॉडी का प्रदर्शन चल रहा था। बदलती म्यूजिक पर पहलवान अपने ट्राय शेप तो कभी बाय शेप दिखा रहे थे। ऐप्स और चेस्टदेखकर तो लोग भी हैरत में पड़ गए। अवसर था नेहरू स्टेडियम पर शनिवार रात महापौर ट्रॉफी बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा का। जहां उज्जैन के विकास वर्मा चैम्पियन ऑफ चैम्पियन का खिताब जीते।
जिला बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन और नगर पालिका निगम की ओर से स्पर्धा का आयोजन किया गया। जहां प्रदेशभर के बॉडी बिल्डरों ने अपनी बॉडी का प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष समीर श्रॉफ ने बताया कि स्पर्धा में 55 से 100 किलो ग्राम तक दस वर्ग रहे। इसमें से चार प्रमुख मप्र बॉडी बिल्डर चुने गए। पहला मप्र चै?िपयन हुआ, इसे ३१ हजार का पुरस्कार दिया गया। डीजे की धुन पर शरीर सौष्ठव का प्रदर्शन किया। उज्जैन से निर्णायक को बुलाया गया। कार्यक्रम में महापौर अनिल भौंसले, सुजयसिंह चौहान, गजेंद्र पाटिल, विनोद पाटिल, मनोज लधवे, योगेश्वर पाटिल, सचिव पारीक, स्वती पाटीदार, लक्की श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
मिस्टर एमपी बोले दिनभर प्यासा रहने पर निखरती है बॉडी
बॉडी बिल्डिंग में मिस्टर एमपी का खिताब जीत चुके उज्जैन के विकास वर्मा भी पहुंचे।पत्रिका से खास बातचीत में कहा कि बॉडी बिल्डिंग जो सिक्स पैक एब्स के ऊपर 18 इंच का बाइसेप्स आप निहारते हैं प्रतिदिन आठ घंटे की मेहनत का नतीजा रहता है। जिस दिन स्पर्धाहोती है, उसके एक दिन पहले से जिम बंद कर देते हैं और प्रतियोगिता वाले दिन पानी तक नहीं पीते, ताकि बॉडी मसल की फायबर क्वालिटी बनी रहे।विकास अब तक मिस्टर इंडिया वेट चैम्पियन, वेस्टर्न झोन की ट्रॉफी भी जीत चुके हैं। आगे अंतरराष्ट्रीय स्तर तक भाग लेने का मिशन है।
सुभाष ग्राउंड पर भी विधायक ट्रॉफी का आयोजन किया गया। जहां प्रदेशभर से पहलवान आए। यहां भी चार घंटे तक कार्यक्रम चला। इसमें महिला एवं बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनीस, अमित मिश्रा, रुद्रेश्वर एंडोले आदि मौजूद थे।
Mr. MP smiles on the mayor trophy
Patrika IMAGE CREDIT: patrika
Mr. MP smiles on the mayor trophy
patrika IMAGE CREDIT: Patrika
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो