scriptनेपा चुनाव का महाकवरेज : राजेश चौहान नेपानगर पालिका के अध्यक्ष, भाजपा के 10 और कांग्रेस 13, एक निर्दलीय | NepaNagar Palika Elections 2017 Results | Patrika News

नेपा चुनाव का महाकवरेज : राजेश चौहान नेपानगर पालिका के अध्यक्ष, भाजपा के 10 और कांग्रेस 13, एक निर्दलीय

locationबुरहानपुरPublished: Aug 16, 2017 04:24:00 pm

Submitted by:

ranjeet pardeshi

पत्रिका डॉट कॉम पर डिजिटल अखबार में नेपानगर पालिका का चुनावी कवरेज और समीक्षा कल की बजाए आज ही पढि़ए।

NepaNagar Election Covrage of Patrika

NepaNagar Election Covrage of Patrika

रणजीत परदेशी. नेपानगर (बुरहानपुर).

मध्यप्रदेश के नेपानगर पालिका चुनाव में भाजपा के राजेश चौहान ने 277 मतों से जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के जगविंदर जोली को हराया। वहीं 24 वार्डों वाली इस नगर पालिका में भाजपा के 12 पार्षद तो 11 कांग्रेस के और एक निर्दलीय पार्षद चुना गया है। वार्ड नं 22 से निर्दलीय प्रत्याशी अर्जुन ने जीत दर्ज की है। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के राजेश चौहान को कुल 7757 वोट मिले। जगविंदसिंह जॉली को 7480 वोट मिले। 277 वोट से जीता। इसके अलावा कुल 327 वोट नोटा को मिले हैं। जीत के बाद प्रमुख बाजारों में भाजपा ने जुलूस निकाला। इसमें विधायक मंजू दादू, बुरहानपुर महापौर अनिल भोंसले समेत बुरहानपुर भाजपा के वरिष्ठ नेता शरीक हुए।
ये क्षेत्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान का गृह क्षेत्र है। नेपानगर में नंदकुमारसिंह चौहान अपनी टीम के साथ लग गए थे। महिला एवं बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनीस का भी इस क्षेत्र में दबदबा है। गौरतलब है कि यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की सभा भी हुई थी। पूर्व में अध्यक्ष भाजपा की मधु चौहान थी। सुबह 9 बजे ईवीएम से गिनती शुरू हुई। करीब एक घंटे में ही स्थिति साफ हो गई।

ये हैं भाजपा पार्षद
सविता कैथवास, कुसुमलता, कमला पटेल, राजेश, ज्ञानेश्वर महाजन, प्रकाश खांडेकर, चंद्रुबाई जुम्मा, संजय गणेश व राधाबाई कैलास ने जीत दर्ज की है।


ये हैं कांग्रेस पार्षद
विकाससिंह, शांताराम ठाकरे, रजनी महाजन, केलास पूेल,वंदना गायकवाड, कमला कैलास, वत्सला भाउलाल, रविंद्र पापाराव, प्रदीप मुरलीधर, विमला सपकाले, प्रेरणा जितेंद्र, सुरेश सोनवणे और गेंदालाल मौर्य ने जीत हासिल की। वहीं एक प्रत्याशी अर्जुन (22) ने निर्दलीय जीत दर्ज की है।


खत्म हुआ इंतजार, जीत के जश्न में डूबी भाजपा
नेपानगर नेपा परिषद के चुनाव के भाग्य के फैसले की घड़ी आ गई। चुनाव के बाद फैसले का इंतजार कर रहे नेपावासियों के सामने बुधवार को पूरी स्थिति साफ हो गई। तीन घंटे के इंतजार के बाद आखिर ईवीएम ने भाजपा के राजेश चौहान के सिर जीत का सेहरा बांध दिया। चुनाव को लेकर कलेक्टर दीपक सिंह भी मुश्तैद दिखाई दिए।

NepaNagar Election Covrage of Patrika
IMAGE CREDIT: Patrika
ऐसे हुई गिनती
कलेक्टर ने सहायक रिटर्निंग ऑपिसर नियुक्त किए हैं। उन्होंने आवंटित वार्ड 1 से 8 तक के लिए नेपानगर तहसीलदार मुकेश काशिव, 9 से 16 के लिए अनिता चोकोटिया एवं वार्ड 17 से 24 के लिए प्रेमसिंह सिसोदिया को सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाया था जिन्होंने गिनती को पूरा कराया। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो