बुरहानपुर

निमाड़ के मरीजों को बुरहानपुर में मिल रही ऑक्सीजन, 198 बेड फुल – 218 की उपलब्धता में 22 ही खाली

– खंडवा, खरगोन, बड़वानी तक के मरीज यहां भर्ती- आईसीयू में नहीं जगह

बुरहानपुरMay 03, 2021 / 11:08 am

ranjeet pardeshi

Nimar patients getting oxygen in Burhanpur, 198 beds full – 218 available only 22 empty

बुरहानपुर. प्रदेशभर में कोरोना ने हाहाकार मचा रखा है। अस्पतालों में मरीजों को भर्ती करने के लिए जगह नहीं हैं, तो कही ऑक्सीजन की कमी है। लेकिन बुरहानपुर में स्थित उलट है, यहां कोरोना के मरीज तो मिल रहे हैं, लेकिन 70 फीसदी होम आइसोलेट होकर घर पर ही ठीक हो रहे हैं। इसलिए यहां के अस्पतालों में 100 से अधिक निमाड़ के अलग-अलग शहरों क मरीज भर्ती है। आलम यह है कि 218 ऑक्सीजन बेड में केवल 22 ही खाली है।
बुरहानपुर में शासकीय अस्पताल सहित 7 अस्पताल ऐसे हैं, जहां कोरोना संदिग्ध और कोरोना के मरीजों का इलाज किया जा रहा है। प्रशासन की सूझबूझ से रेमडीसिविर इंजेक्शन से लेकर ऑक्सीजन भी यहां मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही है। यही वजह है कि अन्य शहरों के मरीज यहां भर्ती हो रहे हैं। इसमें निमाड़ सहित महाराष्ट्र के मरीज भी यहां भर्ती है, जिनका उपचार चल रहा है।
भाजपा ने बनाया कॉल सेंटर
दरअसल भाजपा ने लोगों की सुविधा के लिए कॉल सेंटर स्थापित कर अस्पतालों में वेंटिलेटर, बेड, ऑक्सीजन बेड, आईसीयू और आइसोलेशन सेंटर में बेड की जानकारी अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से आमजन तक पहुंचाने का काम शुरू किया है। ताकि लोग अस्पताल में ऑक्सीजन की उपलब्धता के चक्कर में इधर उधर भटकर परेशान न हो। लधवे ने कहा कि 100 से अधिक मरीज अन्य शहरों के यहां भर्ती है।
भटकने से भी कई मरीजों ने तोड़ा दम
भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज लधवे ने कहा कि पहले देखने में आया कि कई ऐसे मरीज भी रहे जिनके परिजन उन्हें लेकर इधर से उधर अस्पतालों में भटकते रहे, इस चक्कर में कई की जान भी चली जाती है। इसलिए यह जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं। ताकि सही जानकारी मरीजों को और उनके परिजनों को लग सके। यह प्रतिदिन दोपहर 2 बजे सूची जारी की जा रही है। आइसोलेशन वार्ड की बात करें तो एप्पल में 2 बेड और जिला अस्पताल में 37 बेड खाली है।
फैक्ट फाइल
7 अस्पतालों में चल रहा इलाज
218 ऑक्सीजन बेड, 22 की उपलब्धता
69 आईसीयू बेड सभी फूल
66 आइसोलेशन बेड 45 उपलब्ध

इन अस्पतालों में बेड की स्थिति
अस्पताल ऑक्सीजन बेड आईसीयू
जिला अस्पताल 60-14 उपलब्ध 10- सभी फुल
ऑल इज वेल 100- सभी फुल 30- सभी फुल
एप्पल अस्पताल 30- 1 उपलब्ध 000000
निमाड़ अस्पताल 15- 5 उपलब्ध 4- सभी फुल
साक्षात अस्पताल 5- सभी फुल 5- सभी फुल
आईकॉन अस्पताल 5- सभी फुल 5- सभी फुल
कृष्णा अस्पताल 3- सभी फुल 17- सभी फुल
जानकारी भाजपा द्वारा जारी।

और इधर 20 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले
कोरोना की रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को आई रिपोर्ट में फिर 20 कोरोना मरीज मिले। 2182 कुल संक्रमित होने की संख्या पहुंच गई। 35 की मौत और 1997 मरीज स्वस्थ्य भी हो चुके है। 150 अब एक्टिव केस है। 20 की संख्या में 6 नेपानगर, 2 बोरी बुजुर्ग, 1 मालवीर, 1 इच्छापुर, 2 खकनार, 2 दापोरा, 1 रतागढ़, 1 बदनापुर, 2 नावथा, 1 सिंधी कॉलोनी, 1 इंदिरा कॉलोनी में संक्रमित मिला है।

Home / Burhanpur / निमाड़ के मरीजों को बुरहानपुर में मिल रही ऑक्सीजन, 198 बेड फुल – 218 की उपलब्धता में 22 ही खाली

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.