बुरहानपुर

ताप्ती के घाट पर पहुंचे अफसर, गणेशजी विसर्जन की ऐसी की पूरी तैयारी

बुरहानपुर में गणेशोत्सव

बुरहानपुरSep 17, 2021 / 11:50 am

ranjeet pardeshi

Officers reached the Ghat of Tapti, complete preparations for Ganesha immersion

बुरहानपुर. शुक्रवार की सुबह कलेक्टर प्रवीण सिंह एसपी राहुल कुमार निगमायुक्त एसडीएम सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी शहर के राजघाट विसर्जन स्थल पहुंचे। व्यवस्थाओं का जायजा लिया अधीनस्थ कर्मचारी को दिशा निर्देश दिए। गणेश विसर्जन को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसके साथ ही व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया जा रहा है।
सुबह कलेक्टर प्रवीण सिंह, एसपी राहुल कुमार, निगम आयुक्त एसके सिंह, एसडीएम काशीनाथ बडोले, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक दीवान सभी विभागों के जिला अधिकारी विसर्जन स्थलों पर पहुंचे। जिसमें राजघाट सतियारा घाट, नागझिरी इन सभी स्थलों का अधिकारियों ने निरीक्षण किया। मुख्यता विसर्जन का कार्यक्रम राजघाट से किया जाएगा। ताप्ती नदी में बाढ़ का पानी अधिक होने के कारण नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चल रहा है जिसको देखते जिला प्रशासन द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। कलेक्टर प्रवीण सिंह ने कहा कि वे स्थलों का निरीक्षण किया जा रहा है लोगों से अपील है कि नदी में पानी अधिक है बाढ़ के पानी में सोच समझकर विसर्जन करें सरकारी अधिकारी कर्मचारी तैनात किए गए हैं उनका सहयोग करें।

कलेक्टर ने कहा कि बारिश के कारण राजघाट पर बहुत अधिक कीचड़ जम गया है जिसके कारण लोगों को समस्या ना हो इसके लिए नगर निगम द्वारा राजघाट को पानी से साफ किया जा रहा है। बारिश के कारण ताप्ती नदी इन दिनों में जल स्तर ज्यादा है। और नदी के घाटों पर गल जम गया है। आगामी दिनों में गणेश विसर्जन होने जा रहे हैं जिसको देखते हुए श्रद्धालुओं को कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े इसलिए नगर निगम विभाग द्वारा विशेष कर राजघाट पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

 

 

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.