scriptआजादी के पहले रॉबर्टसन स्कूल में तिरंगा झंडा लहराने वाले पंडित तेजपाल भट्ट का निधन | Pandit Tejpal Bhatt, who waved the tricolor at Robertson School befor | Patrika News

आजादी के पहले रॉबर्टसन स्कूल में तिरंगा झंडा लहराने वाले पंडित तेजपाल भट्ट का निधन

locationबुरहानपुरPublished: Sep 12, 2019 07:55:47 pm

Submitted by:

ranjeet pardeshi

– स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का संदेश वाहक थे भट्ट- स्वतंत्रता संग्राम सेनानी द्वारा लिखित पुस्तक में पंडित तेजपाल भट्ट का जिक्र

  Pandit Tejpal Bhatt, who waved the tricolor at Robertson School before independence, died

Pandit Tejpal Bhatt, who waved the tricolor at Robertson School before independence, died

बुरहानपुर. देश की आजादी के पहले रॉबर्टसन स्कूल आज की सुभाष उत्कृष्ठ विद्यालय में तिरंगा झंडा लहराने वाले पंडित तेजपाल का निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे, गुरुवार सुबह 11 बजे घर पर ही उन्होंने अंतिम सास ली। वे आजादी के पहले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गंगाचरण दीक्षित, रामचरणलाल दीक्षित के डाक पहुंचाने का काम भी करते थे, कई बार आंदोलन में वे पकड़े भी गए, लेकिन कम उम्र होने से पुलिस ने उन्हें डांट फटकार के घर भगा देते थी। वह कभी जेल नहीं गए, इसलिए उन्हें स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नहीं माना। लेकिन देश की आजादी के लिए पंडित तेजपाल भट्ट ने जो काम किए, इसका जिक्र स्वतंत्रता संग्राम सेनानी द्वारा लिखित निमाड़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी किताब में है। इनके निधन की खबर सुनकर पूरा शहर स्तब्ध रह गया।
7 दिसंबर 1931 में जन्में पंडित तेजपाल भट्ट का निधन की जानकारी उनके पुत्र डॉक्टर मनीष भट्ट ने दी। स्वतंत्रता दिवस तक उनकी उम्र 16 वर्ष की थी, कम उम्र में उन्हें देश की आजादी के लिए कई काम किए। उनके निधन की खबर लगते ही बुधवारा में उनके निवास पर पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय रघुवंशी, किशोर महाजन सहित कई कांग्रेसी नेता, समाजसेवी शोक व्यक्त करने पहुंचे। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार सुबह 10 बजे नागझिरी घाट पर किया जाएगा।
जिले के पहले कांग्रेस अध्यक्ष बने
पंडित तेजपाल भट्ट 1952 से 2010 तक कांग्रेस में सक्रिय नेता रहे। वे चुनाव में घोषित और अघोषित रूप से संचालक रहे। बुरहानपुर जिला बनने से पहले ही कांग्रेस पार्टी ने 1989 में इसे जिले के रूप में मानती थी, उस हिसाब से ही पद देती थी, उस समय पहली बार पंडित तेजपाल भट्ट कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बने, जो १६ साल तक रहे।
इन पदों पर रहे
सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष 40 साल रहे, सिटीन बैंक संस्थापक रहे, भारतीय विद्यालय के वर्तमान अध्यक्ष रहे। हिंदी साहित्य समिति के बुरहानपुर के कई वर्षों तक अध्यक्ष रहे। नवरात्रि व्याख्यान माला के सदस्य रहे। उन्होंने कभी चुनाव नहीं लड़ा। उनके परिवार में पत्नी चंद्रकांता भट्ट जो शासकीय कन्या स्कूल की शिक्षिका रही। उनकी चार बेटी और एक बेटा डॉक्टर मनीष भट्ट है, जो सेवा सदन महाविद्यालय में अर्थशास्त्र विभाग में अध्यक्ष है।

ट्रेंडिंग वीडियो