बस परिवहन पर लगी रोक तो टेंपों ऐपे से महाराष्ट्र की यात्रा कर रहे लोग
बुरहानपुरPublished: Mar 20, 2021 01:03:58 am
– दो गुना वसूल रहे किराया
People traveling from Tempo Ape to Maharashtra if there is a ban on bus transport
बुरहानपुर. महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश की अंतरराज्यीय बस परिवहन पर शासन द्वारा रोक लगाए जाने के बाद बस स्टैंड से टेंपों और ऐपे चालकों ने यात्रियों को बैठाना शुरू कर दिया। यात्रियों से दो गुना अधिक किराया लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के रास्तों के से महाराष्ट्र तक परिवहन किया जा रहा है।
बसें बंद होने के बाद यात्रियों की संख्या बढऩे के बाद ओवरलोडिंग का खेल भी शुरू हो गया। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पहले प्रशासन ने महाराष्ट्र रूट पर चलने वाली बसों में यात्रियों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट अनिवार्य की थी, लेकिन अब शासन द्वारा अंतरराज्यीय परिवहन पर ही रोक लगा दी गई। पुष्पक बस स्टैंड से प्रतिदिन 15 से अधिक बसों का परिवहन प्रभावित होंगा साथ ही महाराष्ट्र की तरफ से आने वाली महामंडल की बसों के साथ ही निजी बसें भी नहीं आ रही है। इसका फायदा उठाकर टेंपो और ऐपे चालकों ने किराया दो गुना बढ़ा दिया। पहले सीमाओं तक यात्रियों को छोड़ रहे थे अब गांव के रास्तों से परिवहन कर महाराष्ट्र से भी यात्रियों को लेकर पहुंच रहे है।
31 मार्च तक लगी रोक
बस सेवा स्थगित के आदेश 21 से 31 मार्च तक होने के कारण शुक्रवार को सुबह के समय महाराष्ट्र की तरफ बसों का परिवहन जारी रहा। टेंपों और ऐपे चालकों पर शासन एवं प्रशासन के कोई आदेश का असर नहीं हो रहा है। वह बेखेाफ होकर यात्रियों को ओवरलोडिंग बैठा रहे है। बिना आरटीपीसीआर रिपोर्ट देखे ही दोनों तरफ से परिवहन जारी है।