scriptपुलिस जवान बाहर सुरक्षा में तैनात, पत्नियां तैयार कर रही सुरक्षा कवच | Police personnel deployed in outside security, wives preparing securi | Patrika News

पुलिस जवान बाहर सुरक्षा में तैनात, पत्नियां तैयार कर रही सुरक्षा कवच

locationबुरहानपुरPublished: Apr 13, 2020 08:30:00 pm

Submitted by:

Amiruddin Ahmad

– अब तक बनाए 2 हजार से अधिक मास्क

 Police personnel deployed in outside security, wives preparing security shield

Police personnel deployed in outside security, wives preparing security shield

बुरहानपुर. पुलिस जवान लॉकडाउन में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुस्तैद है। कोरोना की इस लड़ाई में अब पुलिस जवानों की पत्नियां भी शामिल हो गई है। पति बाहर मोर्चा संभाल रहे हैं तो पत्नियां कोरोना से बचने के लिए सुरक्षा कवच मास्क तैयार कर रही हैं। २ हजार से अधिक मास्क तैयार होने के बाद पुलिस अधिकारियों और जवानों को वितरण किए जा रहे है।
सूबेदार दिपाली सहारिया ने बताया कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच पुलिस अधिकारी और जवान प्रमुख चौराहों और पुलिस पॉइंट पर लोगों की सुरक्षा के लिए ड्यूटी पर तैनात है। कोरोना की इस लड़ाई में पुलिस जवानों की पत्नियां भी अपना सहयोग दे रही है। रेणुका पुलिस लाइन के सिलाई सेंटर में मास्क बनाने के पुलिस जवानों की पत्नि पहुंच रही हैं। यहां अब तक दो हजार से अधिक मास्क बनाकर पुलिस जवानों को बांटा जा चुका है। अभी और भी मास्क बनाने का कार्य चल रहा है। इस कार्य में सीतल शर्मा, रेखो सोलंकी, मीना और अन्य महिलाओं का सहयोग मिल रहा है। कोरोना वायरस संक्रमण से पुलिस जवानों को बचाने के लिए मास्क कालॉकडाउन में पयोग अनिवार्य करने के बाद एसपी भागवत सिंह बिरदे के निर्देश पर पुलिस लाइन में मास्क तैयार किया जा रहा है। इसके लिए पुलिस परिवारों को मास्क का कपड़ा व अन्य सामग्री उपलब्ध कराई गई है। जैसे जैसे मास्क तैयार होता जाएगा। पुलिस अधिकारियों और जवानों को नि:शुल्क बांटा जा रहा हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो