scriptनागालैंड का कंटेनर खोलते ही उड़ गए पुलिस के होश | Police senses flew as soon as Nagaland opened its container | Patrika News

नागालैंड का कंटेनर खोलते ही उड़ गए पुलिस के होश

locationबुरहानपुरPublished: Jul 05, 2020 12:51:18 am

Submitted by:

Amiruddin Ahmad

– पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

 Police senses flew as soon as Nagaland opened its container

Police senses flew as soon as Nagaland opened its container

बुरहानपुर. इंदौर इच्छापुर हाइवे से गोवंश की तस्करी नहीं थम रही है। निंबोला पुलिस ने घेराबंदी कर गोवंश की तस्करी करते हुए नागलौंड राज्य के कंटेनर को पकड़ा। 44 गोवंश को सागर जिले से वरणगांव महाराष्ट्र पहुंचाया जा रहा था।कंटेनर खाली करने पर 24 गोवंश मृत मिले। पुलिस ने कंटेनर के चालक और परिचालक को गिरफ्तार किया।
निंबोला थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह लोवंशी ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर गुरुवार शाम 7 बजे इंदौर इच्छापुर हाइवे पर ग्राम झिरी के पास घेराबंदी कर खंडवा की ओर से आ रहे नागालैंड राज्य का कंटनेर क्रमांक एनएल 01 एबी 9068 को रोका गया।कंटेनर को खोलकर देखा तो गोवंश भरे हुए थे। सभी गोवंश को क्रूरता पूर्व भरा गया था।कंटेनर से गोवंश की आवाज न आए इस लिए सभी के पैर भी बांधे गए थे। कंटेनर में कुल 44 गोवंश मिले है। 13 गाय और 31 केड़े मिले है। कंटेनर को इच्छापुर गौशाला खाली करने के लिए भेजा गया। यहां पर कंटेनर में करीब 6 गाय और 18 केड़े कुल 24 गोवंश मृत अवस्था में निकले है।पुलिस ने कंटेनर चालक करण सिंह पिता कैलाश सिंह 30 वर्षीय, परिचालक साहेल पिता हनीफ मोहम्मद 32 वर्षीय दोनो निवासी सुभाष नगर भोपाल को पकड़ा गया। आरोपियों से पूछताछ करने पर बताया कि वह सागर जिले से गोवंश को लेकर महाराष्ट्र के वरणगांव जा रहे थे। पुलिस ने अवैध गोवंश परिवहन एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो