scriptभोपाल की राजनीति बुरहनपुर में गरमाई, भाजपा, कांग्रेस आमने- सामने | Politics of Bhopal heats up in Burhanpur, BJP, Congress face to face | Patrika News

भोपाल की राजनीति बुरहनपुर में गरमाई, भाजपा, कांग्रेस आमने- सामने

locationबुरहानपुरPublished: May 25, 2021 09:23:47 am

Submitted by:

Amiruddin Ahmad

– दोनों पार्टियों ने दिया ज्ञापन

Politics of Bhopal heats up in Burhanpur, BJP, Congress face to face

Politics of Bhopal heats up in Burhanpur, BJP, Congress face to face

बुरहानपुर. कोरोना महामारी को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा भोपाल में कोविड को लेकर दिए गए बयान के बाद गरमाई राजनीति बुरहानपुर में भी देखने को मिल रही है। भाजपा ने शिकारपुरा थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दिया तो यूथ कांग्रेस ने गांधी प्रतिमा को ज्ञापन देकर मौन विरोध प्रदर्शन किया।
सोमवार शाम 4 बजे भाजपा लोकमान्य तिलक मंडल की तरफ से शिकारपुरा थाने में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के विवादित बयान के खिलाफ अपराधिक प्रकरण दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया। जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने बताया कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा देश को बदनाम करने वाला विवादित बयान इंडियन कोरोना तथा मेरा भारत कोविड दिया गया है। यह भारत की छवि खराब करने के साथ ही देश की शांति भंग करवाने वाला है।
यूथ कांग्रेस का मौन विरोध
भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री पर हुई एफआइआर के विरोध में यूथ कांग्रेस द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास मौन विरोध प्रदर्शन कर गांधी प्रतिमा को ज्ञापन दिया गया।उपाध्यक्ष उबेद उल्लाह ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कोरोना काल में अपनी विफलताओं को छिपाने की कोशिश कर रहे है। भाजपा सरकार के कारण विश्वभर में भारत बदनाम हो रहा है, सरकार कोरोना से नहीं लड़ रही अपनी आलोचना से लड़ रही है। सही आवाज उठाने वालों पर प्रकरण दर्ज किया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो