scriptसीमाओं की सुरक्षा पर सवाल, जिले में महाराष्ट्र से आ रहे वाहन | Questions on security of borders, vehicles coming from Maharashtra in | Patrika News

सीमाओं की सुरक्षा पर सवाल, जिले में महाराष्ट्र से आ रहे वाहन

locationबुरहानपुरPublished: Apr 05, 2021 11:07:45 am

Submitted by:

ranjeet pardeshi

– गांव और खेतों के रास्ता से परिवहन – पत्रिका लाइव

Questions on security of borders, vehicles coming from Maharashtra in the district

Questions on security of borders, vehicles coming from Maharashtra in the district

अमीरउद्दीन की रिपोर्ट. बुरहानपुर. जिले की सीमाओं की सुरक्षा के इंतजामों पर सवालियां निशान खड़े हो रहे हैं। महाराष्ट्र से परिवहन प्रतिबंध होने के बाद भी बड़ी सं?या में वाहनों का प्रवेश हो रहा है। आरटीपीसीआर रिपोर्ट नहीं होने पर लोग गांव और खेतों के रास्तों से लंबा सफर तय कर शहर में पहुंच रहे हैं। ऐसे वाहन चालक सीमाओं की सुरक्षा में सेंध लगा रहे हैं। रविवार को पत्रिका ने जिले की लोनी और बिरोदा सीमाओं पर पहुंच कर सुरक्षा इंतजाम देखे। पुलिस की स?ती के बाद भी दो पहिया वाहन चालक बेरोकटोक खेतों के रास्तों से गुजर रहे हैं।

यह चल रहा खेल
सीमा पर टेंपो में सवार होकर यात्री बुरहानपुर से महाराष्ट्र की ओर जाते हुए दिखे। यहां पूछताछकरने पर पता चला की टेंपो को केवल महाराष्ट्र के रावेर में तक यात्रियों को छोडऩे की अनुमति दी, लेकिन वे यहां से यात्रियों को बैठाकर बुरहानपुर नहीं लाएंगे। जबकि देखा जाए तो यह नियम भी गलत है। टेंपो वाला महाराष्ट्र जाकर आ रहा हैं, तो वह भी संक्रमण से घिर सकता है। देखा तो यह भी गया कि कईटेंंपो वाले महाराष्ट्र से यात्री भरकर लाए और महाराष्ट्र सीमा पर उतारा और खाली वाहन सीमा से बुरहानपुर में प्रवेश करने के बाद पीछे उतरे यात्री पैदल बुरहानपुर में प्रवेश करने के बाद उन्हें वापस वाहन में बैठाकर बुरहानपुर छोड़ा गया।


रिपोर्ट नहीं है तो खेत के रास्तों से सफर
रविवार दोपहर 2 बजे। महाराष्ट्र के जलगांव सीमा से लगा लोनी चेकपोस्ट पर लालबाग थाना के एक प्रधान आरक्षक और दो आरक्षक तैनात थे। महाराष्ट्र की तरफ से आ रहे वाहनों को रोक कर कोविड निगेटिव जांच रिपोर्ट मांगी गई, रिपोर्ट नहीं होने की बात कहने पर वापस जाने के लिए कहा गया। लेकिन इसी के पास से कच्चे रास्ते से होकर वाहन निकल रहे हैं, जिन्हें कोईरोकने वाला नहीं है।

बिरोदा में जवानों की ड्यूटी, फिर भी निकल रहे वाहन
महाराष्ट्र सीमा से लगा बिरोदा गांव। यहां पर पुलिस ने जांच चौकी बनाकर जवानों को भी तैनात किया, लेकिन सुरक्षा के बाद वाहन चालक निकल कर शहर में प्रवेश कर रहे हैं। रविवार को भुसावल से एक कार बिरोदा गांव के रास्ते से शहर में प्रवेश करने के बाद यहां की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए। शहर में वाहन पकड़े जाने के बाद लालबाग पुलिस अधिकारियों ने सीमा पर तैनात जवानों से कारण पूछा। जबकि दो पहिया वाहन भी खेतों के कच्चे रास्तो से होते हुए सीमा पार कर आवागमन करते देखे गए।
भुसावल से दोस्त की बहन की शादी में आए लोगों पकड़ा
सीमाओं पर स?त सुरक्षा होने के बाद भी रविवार को महाराष्ट्र भुसावल से कार बुरहानपुर पहुंची। 6 लोग जैनाबाद में अपने दोस्त की बहन ही शादी में शामिल होने आए थे, गांधी चौक पर निरीक्षण के दौरान यातायात सूबेदार हेमंत पाटीदार ने महाराष्ट्र की कार को देखकर कोरोना रिपोर्ट मांगी। रिपोर्ट नहीं दिखाने पर कार में सवार लोगों को कोतवाली थाने भेजा गया। पूछताछ करने पर युवकों ने बिरोदा गांव के रास्ते से जिले में प्रवेश करने स्वीकार किया। पुलिस ने धारा 144 का उल्लंघन करने पर प्रकरण दर्ज किया।

ट्रेंडिंग वीडियो