scriptRahul Gandhi's Bharat Jodo Yatra Priyanka Gandhi will also participate | भारत जोड़ो यात्रा लेकर कल एमपी में प्रवेश करेंगे राहुल गांधी, रात 9 बजे परिवार के साथ आएंगी प्रियंका गांधी | Patrika News

भारत जोड़ो यात्रा लेकर कल एमपी में प्रवेश करेंगे राहुल गांधी, रात 9 बजे परिवार के साथ आएंगी प्रियंका गांधी

locationबुरहानपुरPublished: Nov 22, 2022 09:00:49 pm

Submitted by:

Shailendra Sharma

कांग्रेस ने पूरी की भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियां..पीसीसी चीफ बुरहानपुर पहुंचे..यात्रा के बारे में दी विस्तार से जानकारी

 

rahul.jpg

बुरहानपुर. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र में अपने अंतिम पड़ाव पर है। कल यानि बुधवार को सुबह 6 बजे राहुल गांधी यात्रा लेकर महाराष्ट्र के अंतिम पड़ाव से चलेंगे और फिर मध्यप्रदेश पहुंचेगें। बुरहानपुर के बोदरली गांव से यात्रा मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी जिसे लेकर कांग्रेस ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मंगलवार को ही बुरहानपुर पहुंच चुके हैं और और वहां उन्होंने तैयारियों का आखिरी जायजा लेने के साथ ही यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कमलनाथ ने बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए उनकी बहन और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी भी बुधवार रात को 9 बजे परिवार के साथ बुरहानपुर पहुंचेगी।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.