- आज डीआरएम के साथ बैठक
बुरहानपुर
Published: May 12, 2022 06:15:40 pm
बुरहानपुर/नेपानगर. केंद्रीय रेलवे सलाहकार समिति के सदस्यों ने बुरहानपुर और नेपानगर स्टेशन का निरीक्षण किया। यहां स्थानीय जनप्रतिनिधि और रेलवे अफसरों से चर्चा की। लोगों ने यहां कई समस्याओं से अवगत कराया। यह बोर्ड के सदस्य अब 12 मई को भुसावल में रेलवे डीआरएम के साथ बैठक कर सभी समस्याओं को रखेंगे। यह दल यात्रियों की सुख सुविधाओं के लिए बना है।
बुरहानपुर में सांसद ज्ञानेश्वर पाटील भी स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने नेपानगर और बुरहानपुर स्टेशन की समस्या रखी। रेलवे बोर्ड द्वारा गठित दल बुधवार देर शाम 8 बजे स्टेशन पहुंचा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बताया कि यहां लिफ्ट नहीं लगी है। दिव्यांग के लिए एक प्लेट फार्म से दूसरे प्लेट फार्म पर जाने के लिए सुविधा नहीं है। लूप लाइन नहीं बनाया गया है। डाउन प्लेटपार्म पर शौचालय नहीं है। शेड पुरा फुल नहीं नही है। आधे घंटे के करीब यहां दौरा चला। केंद्रीय सलाहकार समिति के सदस्य डॉ राजेंद्र अशोक, भजालाल शर्मा, कैलाश वर्मा, छोटू एकनाथ पाटील, डॉक्टर अभिलाष पांडे, विभाषवाणी अवस्थी सहित सहायक वाणिज्य प्रबंधक भुसावल अजय पाठक मौजूद रहे।
ेनेपानगर में यह समस्या सामने आई
नेपानगर से रवि मालानी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मधु चौहान ने समस्या रखी। नगर में ट्रेन स्टॉपेज एक बड़ी समस्या बनी हुई है। जिसका जल्द स्थाई निदान होना चाहिए। इसके अलावा कैमरे, आरपीएफ चौकी, ओवरब्रिज सहित पेवर ब्लॉक लगाने जैसे मरम्मत कार्य परिसर में लंबित है। इस संबंध में समय.समय पर पत्राचार किया जा चुका है। लेकिन अब तक समुचित कार्यवाही नहीं हो पाई।
कुछ कार्यों को मिली स्वीकृति
रवि मालानी ने बताया कि नेपानगर रेलवे स्टेशन पर 10 कैमरे लगाने के प्रस्ताव को स्वीकृति मिली है, ऐसी जानकारी मिली है। सिवल रोड पर फुट ओवर ब्रिज को एक्सटेंशन किए जाने का कार्य स्वीकृत हुआ है। फुटओवर ब्रिज के एक्सटेंशन होने से यात्रियों को सुविधा होगी। सिवल रोड से आने वाले यात्री सीधे स्टेशन में प्रवेश कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त और परिसर में ब्लॉक लगाने के कार्य का प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। जल्द सकारात्मक कार्यवाही की जाएगी।
गाडिय़ों के स्टॉपेज को भी मिल सकती है हरी झंडी
नगर में लंबित चल रहे हैं गाडिय़ों के स्टॉपेज की समस्या को भी स्थाई निदान मिल सकता है। इस संबंध में सलाहकार समिति सदस्य का ध्यानाकर्षण किया गया है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली जाकर विशेष रिपोर्ट तैयार करने की बात कही है। नगर में ट्रेन स्टॉपेज की बड़ी समस्या बनी हुई है। कई समय से यात्रियों को आवागमन में परेशानी हो रही है। उपयुक्त व्यवस्था नही होने के कारण लोगों को फजीहत झेलना पड़ रही है।
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
मल्टीमीडिया
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें