scriptबाइक पर बैठकर निकले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, मंत्री और विधायक | State President, Minister and MLA came out on bike | Patrika News

बाइक पर बैठकर निकले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, मंत्री और विधायक

locationबुरहानपुरPublished: Oct 11, 2021 05:54:00 pm

Submitted by:

ranjeet pardeshi

– नेपानगर विधानसभा के जैनाबाद गांव की संकरी सड़कों पर निकले

State President, Minister and MLA came out on bike

State President, Minister and MLA came out on bike

बुरहानपुर. दो दिन के दौरे पर आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सोमवार को नेपानगर विधानसभा के जैनाबाद गांव में पहुंचे। शर्मा सहित मंत्री, पूर्व मंत्री और विधायक बुलेट गाड़ी पर सवार होकर गांव की संकरी सड़कों पर प्रचार के लिए निकले।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित जलसंसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट बुलेट पर पीछे बैठे तो बाइक पर पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस, नेपानगर विधायक सुमित्रा कास्डेकर अपने कार्यकर्ता के साथ सवार हुए। इनके साथ भोपाल के निवृत्तमान महापौर आलोक शर्मा भी नजर आए।
पार्टी जीती तो यह नंदू भैया को सच्ची श्रद्धांजलि
इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने वीडी शर्मा ने कहा कि पार्टी जीती को यही नंदू भैया को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। बूथ बूथ पर कार्यकर्ताओं को मेहनत करना है। प्रत्येक बूथ से भाजपा को जीताना है। उन्होंने सोमवार को प्रचार की शुरुआत मां रेणुका देवी मंदिर पर दर्शन कर की। उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज लधवे, निवृत्तमान महापौर अनिल भोसले आदि नेता मौजूद हुए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो