scriptTalk With DM : Collector Madam Hum Time Management How To Do | Talk With DM : Collector Madam Hum Time Management How To Do | Patrika News

Talk With DM : Collector Madam Hum Time Management How To Do

locationबुरहानपुरPublished: Jan 25, 2023 02:44:34 pm

Submitted by:

ranjeet pardeshi

टॉक विथ डीएम : कलेक्टर मैडम हम टाइम मैनेजमेंट कैसे करें- राष्ट्रीय बालिका दिवस

 Talk With DM : Collector Madam Hum Time Management How To Do

Talk With DM : Collector Madam Hum Time Management How To Do

कलेक्टर मित्तल ने उत्साह के साथ बालिकाओं द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दिया। उन्होंने बालिकाओं को टाइम मैनेजमेंट, मैमोरी मैप, सही निर्णय, हॉबिज तय करने अच्छी मित्रता रखने एवं आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया। आगामी दिवसों में बालिकाओं के लिए कैरियर काउंसलिंग व ब्लड टेस्ट करने की बात भी कही।
बुरहानपुर. कलेक्टर मैडम हम टाइम मैनेजमेंट कैसे करें, परीक्षा में बेहतर अंक लाने के लिए किस तरह पढ़ाई करें। आगे अफसर बनने के लिए कौन से विषय की पढ़ाई करनी होगी। कुछ इस तरह के सवाल स्कूल की छात्राओं ने कलेक्टर भव्या मित्तल से किए। अवसर था मंगलवार को कलेक्टोरेट में राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में टॉक विथ डीएम कार्यक्रम का।
शासकीय सावित्रीबाई कन्या स्कूल की बालिकाओं ने अपने मन में आई जिज्ञासाओं के समाधान के लिए कलेक्टर भव्या मित्तल से चर्चा की। बालिकाओं ने अपने कैरियर, आगे की पढ़ाई के बारे में बात की।
कलेक्टर मित्तल ने उत्साह के साथ बालिकाओं द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दिया। उन्होंने बालिकाओं को टाइम मैनेजमेंट, मैमोरी मैप, सही निर्णय, हॉबिज तय करने अच्छी मित्रता रखने एवं आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया। आगामी दिवसों में बालिकाओं के लिए कैरियर काउंसलिंग व ब्लड टेस्ट करने की बात भी कही।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो