scriptसीजन का सबसे ठंडा दिन, 7 डिग्री पर तापमान | The coldest day of the season, temperature at 7 degrees | Patrika News

सीजन का सबसे ठंडा दिन, 7 डिग्री पर तापमान

locationबुरहानपुरPublished: Jan 28, 2022 03:25:19 pm

Submitted by:

ranjeet pardeshi

– शीतलहर चलने से ठिठुर रहे लोग

बुरहानपुर. इस समय पूरा जिला शीतलहर की चपेट में होने से न्यूनमत तापमान 7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा गया। सर्द हवाओं के कारण लोग ठिठुरते रहे है। गुरुवार का दिन इस सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। ठंड के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर असर होने के साथ ही केला फसल पर भी पाला लगने का खतरा है।
दरअसल पिछले एक सप्ताह से लगातार तापमान गिर रहा है। अचानक शीतलहर बढऩे से बाजारों और फुटपाथ पर लगने वाली गर्म कपड़ों की बिक्री तेजी से बढ़ गई है। ठंड से बचाव के लिए लोग कोट, ब्लेजर, स्वेटर, जरकिन, जाकिट, मफलर, टोपा आदि की जमकर खरीदी कर रहे हैं। सुबह कोहरा गिरने के साथ दिन के समय भी ठंडी हवाएं चलने से मौसम में यह बदलाव लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार बर्फीली हवाओं के असर से सर्दी बढ़ गई है। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण वहां से आने वाली हवाएं यहां पारे में गिरावट के साथ ठंड का असर बढ़ा रही हैं। गुरुवार को अधिकत तापमान 26 अैर न्यूनमत तापमान 7 डिग्री सेल्सियस पर रहा। तापमान में गिरावट होने से शीतलहर का असर बढ़ गया।
गेहूं,चने को फायदा, केली को नुकसान
जिले में लगातार तापमान गिरने से इसका असर रबी की फसलों पर भी देखने को मिल रहा है।रबी सीजन की गेहंू,चना फसल के लिए यह ठंड लाभदायक है, लेकिन केला फसल के लिए नुकसान देय साबित हो रही है। पाले के प्रभाव से केला की पत्ती पीली होने के साथ ही हरा रंग समाप्त हो जाता है। ऐसे में पौधों के पत्ते सडऩे से बीमारियों का प्रकोप अधिक बढ़ जाता है। जैनाबाद के किसान शिवकुमार सिंह कुश्वाह ने बताया कि इस साल सरकार ने मौसम आधारित बीमा भी किसानों का नहीं किया, जिससे किसानों पर दोहरी मार पड़ रही है। तापमान गिरने से केला पर पाला लग रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो