scriptनिकाय चुनाव की तैयारी, एक साल बाद भाजपा की कार्यकारिणी गठित | The working mechanism of a young athlete, to exercise healthily | Patrika News
बुरहानपुर

निकाय चुनाव की तैयारी, एक साल बाद भाजपा की कार्यकारिणी गठित

– 8 उपाध्यक्ष बनाए, इसमें तीन महिलाएं

बुरहानपुरJun 21, 2021 / 11:48 am

ranjeet pardeshi

The working mechanism of a young athlete, to exercise healthily

The working mechanism of a young athlete, to exercise healthily


बुरहानपुर. भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्य समिति की घोषणा के बाद संगठन को और मजबूत करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। कार्यसमिति के सदस्यों की सूची की लंबे समय से प्रतीक्षा थी। जिला अध्यक्ष की घोषणा के एक साल बाद जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। इसमें आठ उपाध्यक्ष, आठ जिला मंत्री और एक कोषाध्यक्ष है। 20 पदों में सात महिलाओं को जगह दी है।
इसका उद्देश्य नगरीय निकाय चुनावों की तैयारी भी है। कोरोना संकट के कारण निकाय चुनाव टल रहे हैं। स्थिति सामान्य रही तो अगस्त.सितंबर तक चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ करवाई जा सकती है। इनकी तैयारी के लिए जिला कार्यकारिणी में नियुक्तियां शुरू कर दी।
दरअसल 2019 में हुए संगठन चुनाव के बाद भाजपा ने जिलाध्यक्ष का मनोनयन तो कर दिया, लेकिन अब तक जिले में कार्यकारिणी का गठन नहीं हो पाया था। पार्टी ने कई महीनों पहले बचे जिलों में पर्यवेक्षक भी भेजे थे, जिन्होंने मौजूदा व पूर्व विधायक.सांसद और अन्य जनप्रतिनिधियों से जिला कार्यकारिणी के लिए एक.एक नाम मांगे थे। इसमें यह शर्त भी रखी थी कि जिस कार्यकर्ता की सिफारिश की जाए, उसके साथ यह भी बताएं कि संबंधित की नियुक्ति क्यों की जाए। सभी पर्यवेक्षकों ने अपनी रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय में जमा करा दी थी।
इन्हें दी है जिम्मेदारी
जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, विपुल कानगो, योगेश्वर पाटिल, रविंद्र गावड़े, दर्यापुर से मनोज महाजन, उमा कपूर, मधु चौहान, करूणा भट्ट का चयन हुआ। जिला मंत्री के लिए मनोज माने, रतिलाल चिलात्रे, लक्षमण महाजन, राहुल जोशी, प्रवीण शहाणे, नीलेश चौकसे, नितिन महाजन फोपनर, सुधा चौकसे, सुनीता वाजपेयी, निर्मला जावरकर, कविता सूर्यवंशी और कोषाध्यक्ष आनंद पाटीदार को बनाया।

भाजपा जिला कार्यकारिणी में पद नहीं मिलने पर सोशल मीडिया पर विरोध्
डोइफोडिया. भारतीय जनता पार्टी की नई कार्यकारिणी गठित कर दी गई है। कुछ चेहरे इसमें पुराने भी हैं। कार्यकारिणी में कुल 20 लोगों को रखा गया है। इस कार्यकारिणी का सोशल मीडिया पर विरोध भी देखने को मिला।
अखिल भारतीय बंजारा युवा सेना के जिला अध्यक्ष त्रिलोक नायक ने बताया जिले में बंजारा समाज के 84 गांव है। जिसमें एक से बढ़कर एक वरिष्ठ कार्यकर्ता है लेकिन भाजपा ने जिला कार्यकारिणी घोषित करने के पहले एक बार भी बंजारा समाज के बारे में नही सोचा। भाजपा और कांग्रेस पार्टी समाज का हमेशा दरकिनार किया है। जिसके चलते आजतक समाजजन को कोई भी पार्टी में अच्छा पद नहीं मिला है। अब समाज को एक जुट होना बहुत जरूरी है जिसके बाद कोई पार्टी समाज का दुरुपयोग ना कर सके।
बीयू: 2132: सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो