- ब्याज भरकर परेशान था
बुरहानपुर
Published: April 20, 2022 12:19:17 pm
- शिकारपुरा की घटना
बुरहानपुर. सूदखोरों की प्रताडऩाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। फिर एक नया मामला सामने आया। अब सूदखोरों से परेशान होकर एक युवक ने अपने ही घर में गले में फंदा बांधकर लटक गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना शिकारपुरा क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की मध्यरात्रि 3 बजे की है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि युवक ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें सूदखोरों के नाम भी है। पुलिस ने इसे जब्त किया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक शिकारपुरा क्षेत्र केे जाकीर खान पिता कलीम खान ने यह आत्महत्या की है। वह शिकारपुरा में ही चाय बेच कर अपने परिवार का गुजर बसर करता था। रात को अपने घर में किचन के स्टैंड पर खड़े होकर छत पर दुपट्टा बांधकर गले में फंदा लगाया और शेड से नीचे लटक गया, जिससे उसकी मौत हो गई। आवाज सुनकर पत्नी जागी और आसपास पड़ोस के लोगों को बुलाया जब तक जाकीर ने दम तोड़ दिया था। क्षेत्र के लोग युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया गया।
क्षेत्र के शेख फिरोज ने बताया कि शिकारपुरा में रहने वाले जाकीर चायवाला ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसमें सूदखोर चार के नाम भी लिखे हैं। वह कर्ज से बहुत परेशान था। ब्याज भर रहा था। मानसिक रूप से प्रताडि़त होकर उसने यह कदम उठाया है। शेख फिरोज ने बताया कि उसने सुसाइड नोट मेंं लिखा है कि मानसिक रूप से बहुत परेशान था। जी कर मेरा फायदा नहीं। ब्याज दे कर परेशान हो गया था। जितना मैं कमा रहा था उतना ब्याज में चला जा रहा था। चार नाम लिखे है। एसपी राहुल कुमार ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
मल्टीमीडिया
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें