scriptबिना सूचना दिए शहर में रह रहे हजारों किरायदार | Thousands of people living in the city without notice | Patrika News
बुरहानपुर

बिना सूचना दिए शहर में रह रहे हजारों किरायदार

– पुलिस के पास नहीं है जानकारी

बुरहानपुरFeb 14, 2018 / 01:10 pm

ranjeet pardeshi

 Thousands of people living in the city without notice

Thousands of people living in the city without notice

बुरहानपुर. यदि आपके घर में भी बिना सूचना दिए किरायदार रह रहे हैं, तो सावधान हो जाइए, पुलिस कभी भी आपके घर आकर जानकारी मांग सकती है। शहर में हजारों ऐसे मकान हैं जहां किरायदार रहते हैं, लेकिन पुलिस को उन्होंने अभी तक जानकारी नहीं दी है। यह सुरक्षा में बड़ी चूक है। जिसे सुधारने के लिए अब पुलिस जानकारी एकत्र करने में जुटी है। कलेक्टर ने धारा 144 लागू करते हुए शहर में किरायदारों की जानकारी देने के निर्देश दिए थे। लेकिन इसके बाद भी लोगों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
बुधवार को कोतवाली पुलिस ने रास्तीपुरा क्षेत्र में जांच के दौरान एक मकान में बिना सूचना के रह रहे १८ उत्तरप्रदेश के मजदूरों को पकड़ा था। इसके बाद मकान मालिक पर धारा १८८ के तहत प्रकरण बनाया है। जारी आदेश में घरेलू नौकर, होटल और दुकान पर काम करने वाले नौकरों की जानकारी भी देने के निर्देश जारी है।
इसलिए करते हैं आनाकानी
मकान मालिक नगर निगम के व्यवसायिक टैक्स से बचने के लिए किरायेदारों की जानकारी नहीं देते। जबकि उन्हें यह नहीं पता कि पुलिस को जानकारी देकर वे सुरक्षित हो जाते हैं। उनके घरों में कौन सा बाहरी व्यक्ति किराये से रह रहा है, इसकी जानकारी न होने से यह लोग कई वारदातों को अंजाम देकर निकल जाते हैं।
थानों में नहीं किरायदारों की जानकारी देने का फारमेट
थानों में किरायदारों की जानकारी देने के लिए फारमेंट बनाया गया था। कई वर्ष पहले सभी थानों को यह फारमेट दिया गया था। लेकिन थानों में यह फारमेट कहीं नजर नहीं आता है। जो लोग जानकारी देने आते है, वह किरायदार के दस्तावेज व जानकारी लिखकर दे देते है। इसे थानों में किस प्रकार संभाला जाता है। इसकी कोई जानकारी नहीं। थानों में यह भी जानकारी नहीं है कि उनके क्षेत्र में कितने किरायदार वर्तमान में रह रहे है।
क्या कहते हैं नियम
किरायदार रखने के लिए शासन ने नियम तय किए है। लेकिन अधिकतर लोग इसका पालन नहीं करते है। नियमानुसार किरायदार रखने के लिए किरायदारी का शपथ पत्र बनाना जरूरी है। नगर निगम व पुलिस को किरायदार की पुरी जानकारी देना आवश्यक है। ताकि कोई घटना होने पर तुरंत पुलिस उसकी जानकारी निकाल सके।
बैंक, फाइनेंस कंपनी व अन्य संस्थाओं को किरायदारी से पहले बनाए शपथपत्र
बैंक, फायनेंस कंपनी व अन्य संस्थाओं के नाम पर कई बार ठगी होती है। तीन दिन पहले ही एक फायनेंस कंपनी लोगों को लोन दिलाने के नाम पर लाखों रूपए एठ कर भाग निकली। १५ दिन पहले इंदिरा कॉलोनी के एक मकान में कंपनी का ऑफिस खुला था, लेकिन इसके किरायदारी संबंधी दस्तावेज पूरे नहीं हुए थे। ऐसी संस्थाओं के ऑफिस खुलने से पहले ही किरायदारी संबंधी सारे दस्तावेज पूरे कर लेना चाहिए।

किरायदारों की जानकारी देने के लिए लोगों को जागरूक किया जाना जरूर है। इसके लिए जागरूकता शिविर लगाएं जाएंगे और लोगों को फार्म बांटकर जानकारी एकत्र की जाएगी।
– सुनील पाटीदार, सीएसपी, बुरहानपुर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो