बुरहानपुर

Tiger presence ~ नेपा क्षेत्र में बाघ की हलचल, ग्रामीणों में दहशत

4-4 कर्मचारियों का दल लाठी के सहारे कर रहा बाघ की निगरानीकिसानों ने कहा-नेपानगर के नए प्रशिक्षु रेंजर किसानों का नहीं उठाते फोन

बुरहानपुरMay 30, 2020 / 10:07 pm

tarunendra chauhan

गश्त करते वन कर्मी।


बुरहानपुर. वन विभाग के अधिकारियों द्वारा बिना सुरक्षा व्यवस्था के कर्मचारियों को बाघ की चौकसी का कार्य सौंपा गया है। कर्मचारी गुरुवार रात रतागढ़ क्षेत्र के खेतों में लठ्ठ लेकर घूमते मिले। रेंजर दिनेश वास्कले ने ड्यूटी भी ऐसी लगाई है जिससे कर्मचारियों को परेशानी हो रही है। 4-4 कर्मचारियों की शिफ्ट बांध कर पहली शिफ्ट शाम 6 से रात 2 बजे तक और फिर दूसरी रात 2 से सुबह 9 बजे तक लगाई गई है। बता दें कि क्षेत्र में आए दिन बाघ की उपस्थिति मिल रही है। कुछ दिन पहले ही शूकर को अपना शिकार बनाया था, लेकिन इसके विपरीत आला अधिकारी अपने कर्मचारियों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। अधिकारियों ने बिना किसी सुरक्षा के कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी। रहवासियों ने बताया कि नेपानगर रेंज के नए प्रशिक्षु रेंजर दिनेश वास्कले किसी का फोन नहीं उठाते। वहीं उन्हें प्रत्यक्ष मिलकर समस्या बताने पर वे हमें फटकार कर रवाना कर देते हैं।
बाघ के होने की पुष्टि होने तक विभाग इसे तंदुआ ही मान रहा था, लेकिन बाघ का जंगल में घूमते हुए फोटो और विडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। क्षेत्र में बाघ के होने की घटना सामने आने के बाद से रहवासी सकते में पड़ गए। यहां अधिकांश किसान ही रहते हंै। दिगंबर काटे ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद से हमने खेतो में जाना बंद कर दिया, लेकिन अधिक समय तक खेतों से दूर भी नहीं रह सकते। रहवासियों ने बताया कि हमारे द्वारा कई बार इसको लेकर विभागीय अधिकारियों को शिकायते की जा चुकी है, लेकिन अधिकारी आश्वासन देकर मामला शांत कर देते हंै। वहीं विभाग के रेंजर हमारा फोन भी नही उठाते हैं।
कर्मचारियों में बढ़ रहा असंतोष
कर्मचारी दबी जुबान बताते हैं कि बाघ जैसे खूंखार जानवर की निगरानी करने और उसे पकडऩे के लिए अधिकारियों द्वारा हमें भेजा जा रहा है, लेकिन यदि बाघ ने खेत में घूमते समय किसी कर्मचारी पर हमला कर दिया तो बड़ी जनहानि हो सकती है। बात विभाग के अधिकारियों तक भी पहुचाई जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं कर रहा है।
– आपके द्वारा मामला संज्ञान में लाया गया है। समस्या को लेकर पूर्व में कलेक्टर प्रवीण सिंह को भी अवगत कराया गया था। किसी किसान को परेशानी नहीं होने देंगे। विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर उचित कार्रवाई करेंगे।
– विशा माधवानी, एसडीएम
बीयू3011-12 : गश्त करते वन कर्मी।

Home / Burhanpur / Tiger presence ~ नेपा क्षेत्र में बाघ की हलचल, ग्रामीणों में दहशत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.