– 8 दिनों से हड़ताल जारी´
बुरहानपुर•Jul 29, 2021 / 11:07 am•
ranjeet pardeshi
Unique protest: Aarti of CM Shivraj read by playing tabla, recited for good sense
बुरहानपुर. मध्यप्रदेश ग्रामीण पंचायत विकास विभाग के हड़ताली कर्मचारियों ने बुधवार को सरकार की सद्बुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया। तबला बजाकर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की आरती भी पढ़ी। मांगों का निराकरण नहीं होने तक हड़ताल जारी रखने की बात कही।
संयुक्त मोर्चा के प्रमोद पाटिल ने बताया कि पिछले 8 दिनों से मध्यप्रदेश ग्रामीण पंचायत विकास विभाग के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं, लेकिन सरकार द्वारा लंबित मांगों का निराकरण नहीं किया जा रहा है। इसलिए सरकार की सद्बुद्धि के लिए बुधवार को तबला बजाकर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। सीएम शिवराज की आरती पढ़कर मांगों का निराकरण करने की मांग की। हड़ताल के चलते जिला पंचायत, जनपद और पंचायतों में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारी कार्य नहीं कर रहे है। संयुक्त मोर्चा नियमितीकरण, वेतन वृद्धि सहित अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्य का दबाव कम करने की मांग कर रहा है।
पंचायतों में प्रभावित हो रहे शासकीय कार्य
पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से पंचायतों में सचिव, सहायक सचिव नहीं होने से शासकीय योजनाओं के कार्य प्रभावित होने के साथ ही ग्रामीणों को शासन की किसी भी योजना का लाभ नहीं मिल रहा हैं। मनरेगा, स्वच्छ भारत अभियान, तालाब निर्माण सहित अन्य कार्य प्रभारित हो रहे हैं। हड़ताली अधिकारी, कर्मचारी मांगों का निराकरण नहीं होने से हड़ताल जारी करने की बात कह रहे हं।