scriptवैक्सीनेशन: बुरहानपुर प्रदेश में 12वें पायदान पर | Vaccination: Burhanpur ranked 12th in the state | Patrika News

वैक्सीनेशन: बुरहानपुर प्रदेश में 12वें पायदान पर

locationबुरहानपुरPublished: Sep 13, 2021 11:59:22 am

Submitted by:

ranjeet pardeshi

– यह बाकी संख्या 18 से 60 आयु वर्ग के बीच की- दूसरे डोज के आंकड़े में अभी बहुत ज्यादा अंतर

Vaccination: Burhanpur ranked 12th in the state

Vaccination: Burhanpur ranked 12th in the state

बुरहानपुर. वैक्सीनेशन अभियान को फिर से गति मिली है। पहले डोज के लक्ष्य के हिसाब से बुरहानपुर प्रदेश में 12वें पायदान पर पहुंच गया। लेकिन बीच में डोज की कमी और लोगों में जागरुकता का अभाव होने से 8 माह बाद बाद भी पहले डोज का आंकड़ा शत प्रतिशत नहीं हुआ है। अब भी स्वास्थ्य विभाग के लक्ष्य के हिसाब से 1 लाख 15 हजार लोगों को पहला डोज ही नहीं लगा है। इसलिए अभी और मेहनत करनी होगी।
कोरोना से बचाने के लिए वैक्सीनेशन अभियान पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। लक्ष्य यही है कि अधिक से अधिक लोग वैक्सीन लगा ले। लेकिन जागरुकता के अभाव में बुरहानपुर का आंकड़ा अभी पीछे है। पहले डोज के बाद दूसरे डोज में 84 दिन का अंतराल आने से दूसरे डोज की संख्या अभी बहुत कम है। लेकिन पहले डोज की संख्या भी शत प्रतिशत नहीं हुई है, जिस तरह इंदौर ने पहले डोज में बाजी मारी, उसके हिसाब से बुरहानपुर बहुत पीछे हैं।

प्रदेश में यह जिले पहले डोज में टॉप पर
शहर लक्ष्य वैक्सीनेटेड
इंदौर 2807558 2820423
आगर 423593 384480
भोपाल 1949267 1752471
सिहोर 960263 831616
हरदा 420109 363814
शहडोल 742500 639137
उज्जैन 1594470 1303148
नीमच 649558 523077
रतलाम 1100912 881419
शाजापुर 704603 559713
गुना 877101 678826
बुरहानपुर 550983 443793

बुरहानपुर में वैक्सीनेशन की स्थिति
आयु लक्ष्य पहला दूसरा
45+ 182761 165698 71160
18+ 368223 269380 42633
60+ —- 62405 30516


आज 6 मोबाइल टीम लगाएंगी वैक्सीन
शहर में वार्डों के अंदर भ्रमण कर वैक्सीन लगाने के लिए मोबाइल टीमें बढ़ा दी गई है। सोमवार से 6 टीमें बुरहानपुर शहरी क्षेत्र में भ्रमण कर वार्ड-वार्ड पहुंच कर लोगों को चिन्हित कर प्रथम, द्वितीय डोज लगाई। 900 वैक्सीन लगाने का लक्ष्य मोबाइल टीम को दिया गया है। जबकि 77 सेंटरों पर 10 हजार डोज लगाने का लक्ष्य प्रशासन ने तैयार किया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो