scriptगणतंत्र दिवस देखे लाइव : बुरहानपुर में तिरंगा फहराकर जगाया देश भक्ति का अलख | Visit Republic Day: Live the tricolor in Burhanpur | Patrika News

गणतंत्र दिवस देखे लाइव : बुरहानपुर में तिरंगा फहराकर जगाया देश भक्ति का अलख

locationबुरहानपुरPublished: Jan 26, 2018 01:09:17 pm

Submitted by:

ranjeet pardeshi

– हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस, पुलिस ने किया हर्ष फायर – मंत्री अर्चना चिटनीस ने राष्ट्रध्वज फ हराया व परेड की सलामी ली।

Visit Republic Day: Live the tricolor in Burhanpur

Visit Republic Day: Live the tricolor in Burhanpur

बुरहानपुर. जिले में 26 जनवरी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह नेहरू स्टेडियम पर आयोजित किया। यहां महिला एवं बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनीस ने राष्ट्रध्वज फहराकर देश भक्ति का अलख जगा दिया। मंत्री ने परेड की सलामी ली। शहर के विद्यार्थियों ने देशभक्ति के गीतों पर नृत्य कर माहौल में देशभक्ति का रस घोल दिया।
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का प्रदेशवासियों के नाम संदेश का वाचन चिटनीस ने कर परेड का निरीक्षण किया। राष्ट्रध्वज फ हराने के बाद बैंड की धुन पर राष्ट्रगान का गायन सामूहिक रूप से हुआ। इस अवसर पर एकता को प्रदर्शित करने वाले रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े। पुलिस बल ने हर्ष फायर कर गणतंत्र पर्व उत्साह से मनाया। संयुक्त परेड में विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल, नगर सेना बल, वन विभाग, एनसीसी सीनियर डिविजन सीनियर विंग, एनसीसी जूनियर डिवीजन, जूनियर विंग, स्काउट, गाइड, महिला सशक्तिकरण विभाग के शौर्या दल शामिल रहा। मंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, मिसाबंदियों और पूवै सैनिकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर दीपक सिंग, एसपी पंकज श्रीवास्तव मौजूद रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेता
प्रथम इनाम श्रीराम गुरुकुल आश्रम खड़कोद को देशभक्ति आधारित एवं महाकाल की नगरी उज्जैन महाकुंभ पर आधारित झांकी को मिला पहला इनाम दिया गया। दूसरे पर नेहरू मांटेसरी स्कूल को मिला चार राज्यों की संस्कृति के माध्यम से एकता में अनेकता का चित्रण पर प्रस्तुति दी। तीसरे नंबर पर आदिवासी विभाग के बच्चों को आदिवासी नृत्य पर और तीसरा ही इनाम वैदिक विद्यापीठ स्कूल को पिरामिड प्रदर्शन के लिए दिया। इसमें सेंट टेरेसा स्कूल, सेवा सदन स्कूल, श्री गणेश स्कूल ने भी प्रस्तुति दी।

मार्चपास्ट के विजेता
पहला इनाम जिला पुलिस बल को दिया गया। एसआई सुरेंद्र यादव के नेतृत्व में परेड की। एनसीसी में पहला इनाम जूनियर डिविजन सीएसएम आकाश इंगले के नेतृत्व में मिला। दूसरे पर एनसीसी सीनियर डिविजन में पूजा चौधरी के नेतृत्व में मिला। स्काउट में पहला स्काउट लीडर ऋषिकेष चतरे की टीम को दिया गया। दूसरा काजल वाघ और सांत्वना शौर्य दल ज्योति चौहान और नेहरू मांटेसरी स्कूल में मायूर सूर्ववंशी की टीम को दिया।

निगम में महापौर भोसले ने फहराया तिरंगा
नगर निगम परिसर में गणतंत्र दिवस की 6९ वीं वर्षगांठ पर ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री के संदेश वाचन किया। महापौर अनिल भोसले ने कहा कि 26 जनवरी पावन दिन है। आज ही के दिन दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का सबसे बड़ा लिखित संविधान को भारत में लागू किया गया था। जो हमारे विकास में हमें सदैव प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहा है। इस मौके पर वि_ल खोसे, चिंतामन महाजन, रूद्रेश्वर एंडोले, लख्मीचंद कोटवानी, शिवकुमार पासी, विनोद पाटिल आदि उपस्थित थे।

कमल टॉकीज पर भाजपा ने फहराया तिरंगा
भारतीय जनता पार्टी मंडल ने प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर कमल टॉकीज तिराहा पर प्रात 8:30 बजे ध्वजारोहन किया गया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनीस ने झंडावंदन किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता, मुकेश शाह, नगर अध्यक्ष संभाजीराव सगरे, महापौर अनिल भोंसले, नगर निगमाध्यक्ष मनोज तारवाला पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।
कांग्रेस ने इकबाल चौक पर फहराया तिरंगा
कांग्रेस पार्टी की ओर से इकबाल चौक पर झंडा फहराया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय रघुवंशी ने यहां झंडावंदन किया। जबकि निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला ने लालबाग में तिरंगा फहराया। शहर में जगह-जगह झंडावंदन किया गया।

Visit Republic Day: Live the tricolor in Burhanpur
Patrika IMAGE CREDIT: Patrika
Visit Republic Day: Live the tricolor in Burhanpur
Jeetu arora IMAGE CREDIT: Patrika
Visit Republic Day: Live the tricolor in Burhanpur
Patrika IMAGE CREDIT: Patrika
Visit Republic Day: Live the tricolor in Burhanpur
Patrika IMAGE CREDIT: Patrika
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो